फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलाव: पियर ऑलिवर गॉरिचेंज होंगे आईएमएफ के चीफ इकोनोमिस्ट, गीता गोपीनाथ को मिलेगी यह अहम जिम्मेदारी

Tue, 11 Jan 2022 03:39 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pierre Olivier Gourinchas Succeeds Gita Gopinath: इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) ने फ्रांस के इकोनॉमिस्ट पियर ऑलिवर गॉरिचेंज को नया चीफ इकोनॉमिस्ट चुना है। गॉरिचेंज अब तक इस पद पर पदस्थ भारतीय मूल की गीता गोपीनाथ की जगह लेंगे। इस संबंध में जारी रिपोर्ट में यह जानकारी साझा की गई है। 
विज्ञापन
IMF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) ने फ्रांस के इकोनॉमिस्ट पियर ऑलिवर गॉरिचेंज को नया चीफ इकोनॉमिस्ट चुना है। गॉरिचेंज अब तक इस पद पर पदस्थ भारतीय मूल की गीता गोपीनाथ की जगह लेंगे। इस संबंध में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, गोपीनाथ को आईएमएफ की मैनेजमेंट टीम की पहली डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी जा रही है। 

विज्ञापन


24 जनवरी को गॉरिचेंज संभालेंगे पदभार
फ्रांस के इकोनोमिस्ट गॉरिचेंज ने ट्वीट कर कहा कि मुझे आईएमएफ के नए इकोनॉमिक काउंसलर और डायरेक्टर ऑफ रिसर्च की जिम्मेदारी लेकर बहुत सम्मान महसूस हो रहा है। मैं नए सहयोगियों के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। गॉरिचेंज फिलहाल कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के हैस स्कूल ऑफ बिजनेस के ग्लोबल मैनेजमेंट के एंजेल चान प्रोफेसर हैं। वह 24 जनवरी से फंड के चीफ इकोनॉमिस्ट का पद संभालेंगे। गौरतलब है कि गॉरिचेंज को इमरजिंग ट्रेंड पहचानने और चुनौतियों के बेहतरीन विश्लेषण के लिए पहचाना जाता है। गॉरिचेंज ने मेसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पीएचडी किया है। उन्हें 2007 में बेस्ट इकोनॉमिस्ट के लिए बर्नसर पुरस्कार दिया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें