फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 पैसे बढ़ी डीजल की कीमत, जानें आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल का हाल

Sat, 28 Dec 2019 11:22 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

तेल कंपनियों ने शनिवार को डीजल की कीमतों में 17 पैसे की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि पेट्रोल की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। चार महानगरों की बात करें तो फिर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में डीजल की कीमत क्रमशः 67.41 रुपये प्रति लीटर, 70.73 रुपये प्रति लीटर, 68.83 रुपये प्रति लीटर और 71.27 रुपये प्रति लीटर है। 

विज्ञापन


चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 74.74 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 80.40 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 77.40 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 77.70 रुपये प्रति लीटर है। 

अन्य प्रमुख शहरों में यह रही पेट्रोल की कीमत

 

शहर पेट्रोल की कीमत (27 दिसंबर 2019)  पेट्रोल की कीमत (28 दिसंबर 2019) 
नई दिल्ली 74.74 रुपये 74.74 रुपये
कोलकाता 77.40 रुपये 77.40 रुपये
मुंबई 80.40 रुपये 80.40 रुपये
चेन्नई 77.70 रुपये 77.70 रुपये
गुड़गांव 74.29 रुपये 74.29 रुपये
नोएडा 75.93 रुपये 75.93 रुपये
चंडीगढ़ 70.67 रुपये 70.67 रुपये
लखनऊ 75.96 रुपये 75.96 jरुपये
आगरा 75.99 रुपये 75.99 रुपये
अलीगढ़ 75.98 रुपये 75.98 रुपये
इलाहाबाद 76.29 रुपये 76.29 रुपये
गाजियाबाद 75.79 रुपये 75.79 रुपये
वाराणसी 76.34 रुपये 76.34 रुपये
भोपाल 83.26 रुपये 83.26 रुपये
इंदौर 83.24 रुपये 83.24 रुपये
बीकानेर 80.79 रुपये 80.79 रुपये
जयपुर 78.93 रुपये 78.93 रुपये
जैसलमेर  79.61 रुपये 79.61 रुपये

इतना हुआ एक लीटर डीजल का दाम
 

शहर डीजल की कीमत (27 दिसंबर 2019) डीजल की कीमत (28 दिसंबर 2019) 
नई दिल्ली 67.24 रुपये 67.41 रुपये
कोलकाता 69.66 रुपये 68.83 रुपये
मुंबई 70.55 रुपये 70.73 रुपये
चेन्नई 71.09 रुपये 71.27 रुपये
गुड़गांव 66.38 रुपये 66.30 रुपये
नोएडा 67.37 रुपये 67.55 रुपये
चंडीगढ़ 64.05 रुपये 64.22 रुपये
लखनऊ 67.43 रुपये 67.60 रुपये
आगरा 67.44 रुपये 67.49 रुपये
अलीगढ़ 67.41 रुपये 67.47 रुपये
इलाहाबाद 67.82  रुपये 68.03 रुपये
गाजियाबाद 67.21 रुपये 67.48 रुपये
वाराणसी 67.87 रुपये 68.14 रुपये
भोपाल 73.80  रुपये 73.59 रुपये
इंदौर 73.81 रुपये 73.85 रुपये
बीकानेर 74.35 रुपये 74.38 रुपये
जयपुर 72.62  रुपये 73.25 रुपये
जैसलमेर  73.26 रुपये 73.60 रुपये

कच्चा तेल तीन महीने के उच्चतम स्तर पर

अमेरिका में कच्चे तेल की इन्वेंट्री में कमी की खबरों के बीच कच्चा तेल 67 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है। माना जा रहा है कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार विवाद शांत होने व ओपेक की अगुवाई में आपूर्ति में कमी के प्रयासों से तेल की कीमतों को समर्थन मिला है। एक तेल उद्योग समूह अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट ने कहा कि यूएस क्रूड स्टॉक पिछले हफ्ते 79 लाख बैरल तक घट गया था, जो विश्लेषकों के अनुमान से कहीं ज्यादा गिरावट है।

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कीमत तय करने का ये है आधार

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का

खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन

डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें