पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन अक्तूबर कोई बदलाव नहीं आया है। तेल कंपनियों की ओर से जारी खुदरा दरों के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, डीजल की कीमतें 89.62 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, इस दौरान, मुंबई में पेट्रोल और डीजल क्रमश 106.31 और 94.27 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।
बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से ईंधन के उत्पाद शुल्क में कमी की घोषणा के बावजूद पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रही हैं। बीते 22 मई को केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल की कीमतों में आठ रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में छह रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी।
इस बीच, पिछले अगस्त महीने में मेघालय में ईंधन की कीमतों में बदलाव देखा गया। जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 1.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ईंधन की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
देश में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की ओर से हर दिन सुबह छह बजे ईंधन की कीमतों में संशोधन किया जाता है। नई दरें वैट, स्थानीय करों और माल ढुलाई सहित कई कारकों पर आधारित होती हैं।