फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल 55 माह के उच्चतम स्तर पर, जीएसटी में हुआ शामिल तो ऐसे कम होंगे दाम, देखें टेबल

Tue, 15 May 2018 12:32 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
petrol
विज्ञापन
मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम 55 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने सोमवार से पेट्रोल-डीजल के दामों में 19 दिनों बाद बढ़ोतरी करना शुरू कर दिया था। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच कंपनियां अब लगातार दाम बढ़ाएंगी। अगर टैक्स का बोझ केंद्र व राज्य सरकार जनता पर कम कर दें, तो फिर राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन


जीएसटी लगने से पेट्रोल-डीजल के दाम रह जाएंगे आधे
अगर पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाता है तो अभी 80 रुपये में बिकने वाला पेट्रोल 40 रुपये में मिलने लगेगा। लेकिन राज्यों को इसकी बिक्री से सबसे ज्यादा कमाई होती है। अगर राज्य पेट्रो उत्पादों को जीएसटी के दायरे में करने पर सहमत हो जाते हैं तो फिर पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के रेट न केवल सस्ते हो जाएंगे बल्कि एक समान होने की उम्मीद भी है। 

मुंबई में सबसे महंगा डीजल
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश के चार महानगरों में सबसे महंगा डीजल भी मुंबई में है। यह यहां पर 70.66 रुपये है। वहीं दिल्ली में 66.36 रुपये, कोलकाता में 68.90 रुपये और चेन्नई में यह 70.02 रुपये प्रति लीटर है।एनसीआर रीजन में डीजल सबसे महंगा डीजल फरीदाबाद में और सबसे सस्ता गाजियाबाद में है। फरीदाबाद में डीजल 67.48 रुपये, गुड़गांव में 67.25 रुपये, नोएडा में 66.54 रुपये और गाजियाबाद में यह 66.41 रुपये है। 
विज्ञापन


चार महानगरों की बात करें तो मुंबई में सबसे ज्यादा पेट्रोल के दाम हो गए हैं। यहां पेट्रोल 82.79 रुपये हो गया है। वहीं दिल्ली में 74.95 रुपये, कोलकाता में 77.65 रुपये और चेन्नई में 77.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं अगर एनसीआर रीजन की बात करें तो नोएडा में सबसे महंगा पेट्रोल है। यहां पर यह 76.14 रुपये हो गया है। फरीदाबाद में 75.73 रुपये, गुड़गांव में 75.49 रुपये और गाजियाबाद में 76.02 रुपये प्रति लीटर है। 
 
यह हो सकता है जीएसटी लगने के बाद पेट्रोल का रेट
डीलर का प्राइस (वैट, एक्साइज छोड़कर)               35.15
सीजीएसटी                                                        14.92
डीलर का कमीशन                                                3.6
एसजीएसटी                                                         4.92
रिटेल बिक्री मूल्य                                                48.59
कितना होगा बदलाव                                           34.29%
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें