फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paytm Q4 Results: पेटीएम को 762 करोड़ रुपये का भारी घाटा, फिर भी कंपनी ने किया ये बड़ा दावा

Sat, 21 May 2022 02:50 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चौथी तिमाही के परिणामों को घोषित करते हुए कंपनी ने बताया कि इस तिमाही में ऑपरेशन्स से 1541 करोड़ रुपये का रेवेन्यू पाने में सफल रही है। यहां बता दें कि रेवेन्यू में जो उछाल आया है वो पिछले साल की समान अवधिक की तुलना में 89 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
पेटीएम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन भुगतान सेवा देने वाली Paytm की पेरेंट कंपनी Paytm ने वित्त वर्ष 2021-22 One97 Communications की चौथी तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया है। इन आंकड़ों को देखें तो 31 मार्च 2022 को हुई तिमाही में पेटीएम को सालाना आधार पर 762.5 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। इसमें 71.6 फीसदी का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


इस भारी घाटे के बावजूद भी कंपनी ने दावा किया है कि उसका कारोबार बिल्कुल सही रास्ते पर है और EBITDA के मामले में वो सितंबर 2023 से पहले ब्रेक-इवेन की हालत में आ जाएगी। अपने चौथी तिमाही के नतीजे घोषित करते हुए कंपनी ने बताया कि इस तिमाही में ऑपरेशन्स से 1541 करोड़ रुपये का रेवेन्यू पाने में सफल रही है। यहां बता दें कि रेवेन्यू में जो उछाल आया है वो पिछले साल की समान अवधिक की तुलना में 89 फीसदी ज्यादा है। कंपनी चौथी तिमाही में ईबीआईटीडीए घाटा (ईएसओपी की लागत से पहले) 368 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 52 करोड़ रुपये ज्यादा है। इसके अलावा पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी का ईबीआईटीडीए घाटा 1,518 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2020-21 के 1,655 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में आठ फीसदी कम है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें