फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: पेटीएम के शेयर धराशायी होने का दिखा असर, अरबपतियों के क्लब से बाहर हुए फाउंडर विजय शेखर शर्मा

Wed, 16 Mar 2022 07:07 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Paytm founder Vijay Shekar Sharma : शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद से पेटीएम के शेयर न केवल निवेशकों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं, तो दूसरी ओर कंपनी के फाउंडर विजय शेखर शर्मा को भी एक के बाद एक झटका दे रहे हैं। बुधवार को फोर्ब्स के डाटा के मुताबिक, पेटीएम के शेयरों में गिरावट के चलते शर्मा अरबपति क्लब से ही बाहर हो गए हैं। 
 
विज्ञापन
Paytm Founder Vijay Shekhar Sharma - फोटो : getty images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेटीएम के शेयरों ने जहां एक ओर अपने निवेशकों को रुलाया है, वहीं दूसरी ओर कंपनी के संस्थापक विजय शेखर शर्मा को भी बड़ा झटका दिया है। फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स के 16 मार्च के आंकड़ों  के मुताबिक, विजय शेखर शर्मा अब अरबपति नहीं रहे हैं। 

विज्ञापन


70 फीसदी तक टूटा शेयर का दाम
इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि इसकी मुख्य पेटीएम की पैरेंट कंपनी के शेयर में लगातार जारी गिरावट है, जिसके चलते उसका शेयर 2,150 रुपये के इश्यू प्राइस से 70 फीसदी तक टूट चुका है। नोएडा मुख्यालय वाली कंपनी के शेयर में भारी गिरावट उसके अंदर भारी उथल-पुथल की ओर संकेत करती है। पिछले हफ्ते ही रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर सख्ती दिखाते हुए उसे नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया। आरबीआई के प्रतिबंध लगाने से शेयर में गिरावट बढ़ गई है। 

रोजाना 88 करोड़ का नुकसान
फोर्ब्स के मुताबिक, विजय शेखर शर्मा की संपत्ति पेटीएम आईपीओ की लिस्टिंग से पहले 2.35 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर थी, जो लिस्टिंग से अब तक घटते-घटते 99.9 करोड़ डॉलर रह गई है। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस 18 नवंबर, 2021 को लिस्ट हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उस दिन के बाद से विजय शेखर शर्मा को रोजाना लगभग 88 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


18,300 करोड़ का था पेटीएम आईपीओ 
गौरतलब है कि कंपनी ने आईपीओ के जरिये 18,300 करोड़ रुपये जुटाए थे। 18 नवंबर को कंपनी 1.39 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू के साथ भारत की टॉप 50 कंपनियों में शामिल थी। लेकिन तब से, उसकी कीमत में गिरावट जारी है। कंपनी के बाजार पूंजीकरण की बात करें तो यह लगभग एक लाख करोड़ रुपये घटकर 40,000 करोड़ रुपये रह गया है। इसके गिरावट के कारण कंपनी सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनियों में 112वें पायदान पर आ गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें