फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paytm: मनी लॉन्ड्रिंग और फेमा उल्लंघन की जांच की खबरों का पेटीएम ने किया खंडन; वॉलेट कारोबार बेचने की तैयारी

Tue, 06 Feb 2024 02:55 AM IST
गुलाम अहमद बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेटीएम ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि कंपनी और पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के खिलाफ ईडी की कोई जांच नहीं चल रही है। वहीं, विवादों में फंसी पेटीएम अपने वॉलेट कारोबार को बेचने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
पेटीएम - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेटीएम ने मनी लॉन्ड्रिंग या फेमा उल्लंघन को लेकर कंपनी या उसके संस्थापक के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच संबंधी मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है। फिनटेक कंपनी ने रिपोर्ट्स को भ्रामक, आधारहीन और दुर्भावनापूर्ण बताया है। पेटीएम ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के बीच मूल ब्रांड वन97 कम्युनिकेशंस या कंपनी के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा के खिलाफ कोई जांच शुरू नहीं की है।

विज्ञापन


पेटीएम ने कहा, हम दोबारा स्पष्ट करना चाहते हैं कि कंपनी और पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के खिलाफ ऐसी कोई भी जांच नहीं चल रही है। ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स पूरी तरह से भ्रामक, निराधार और दुर्भावनापूर्ण हैं, जो हमारे सभी हितधारकों के हितों को नुकसान पहुंचाती हैं। कंपनी ने कथित फेमा उल्लंघन के दावों का भी खंडन किया। बयान में कहा गया है कि हमने विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन के लिए कंपनी या उसके सहयोगी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के खिलाफ जांच के बारे में निराधार अटकलें लगाने वाली मीडिया रिपोर्टें देखी हैं। पेटीएम जरूरत पड़ने पर ऐसे स्पष्टीकरण साझा करता रहेगा।

वॉलेट कारोबार को बेच सकती है पेटीएम, दौड़ में एचडीएफसी व जियो
उधर, विवादों में फंसी पेटीएम अपने वॉलेट कारोबार को बेचने पर विचार कर रही है। एचडीएफसी बैंक और मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल इसे खरीदने के लिए दौड़ में शीर्ष पर हैं। वॉलेट कारोबार पेटीएम पेमेंट्स बैंक का हिस्सा है। आरबीआई ने पेमेंट्स बैंक पर 29 फरवरी से जमा स्वीकार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पेटीएम के वॉलेट कारोबार खरीदने की खबर के बाद जियो का शेयर सोमवार को 14 फीसदी बढ़कर एक साल के उच्च स्तर 289 रुपये पर बंद हुआ। दिन में यह 295 रुपये तक चला गया था। बैंकरों ने कहा, पेटीएम वर्ष 2022 से पहले की तरह अब इस कारोबार को तवज्जो नहीं दे रही है। अगर कंपनी का मूल्यांकन अच्छा होता तो जियो के साथ यह सौदा पहले ही हो जाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें