फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Passport Service: पुलिस क्लियरेंस के लिए पोस्ट ऑफिस में कर सकेंगे आवेदन, इस कारण सरकार ने लिया ये फैसला

Mon, 26 Sep 2022 06:09 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Passport Service - फोटो : Istock
विज्ञापन

पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) की मांग में अप्रत्याशित वृद्धि को दूर करने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार 28 सितंबर 2022 से पूरे भारत में सभी ऑनलाइन पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों (पीओपीएसके) में पीसीसी सेवाओं के लिए आवेदन करने की सुविधा को शामिल करने का निर्णय लिया है।

सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि विदेश मंत्रालय पीसीसी आवेदन सुविधा को सभी पीओपीएस केंद्रों पर उपलब्ध करवाएगी। सरकार के इस फैसले से ना केवल रोजगार के लिए विदेश जाने वालों बल्कि पढ़ाई के लिए विदेश जाने वालों, लॉन्ग टर्म वीजा हासिल करने वालों और इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की इच्छा रखने वालों को मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें