रेलवे बोर्ड ने कंफर्म टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सहुलियत देते हुए रिजर्वेशन कराने के अपने एक नियम में बदलाव कर दिया है। इससे वेटिंग टिकट पर लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकेगा।
रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर (पैसेंजर मार्केटिंग) विक्रम सिंह की तरफ से सभी जोनल मैनेजर्स को आदेश दिया गया है कि लंबी दूरी की ट्रेनों में दूरी की बाध्यता को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया जाए।