फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parle-G: कंपनी अपने विस्तार पर कर रही है काम, पोलैंड की इस कंपनी को खरीदने का है प्लान!

Wed, 19 Oct 2022 01:43 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Parle-G: भारतीय बिस्किट निर्माता कंपनी पारले जी जल्द ही पोलैंड की कंपनी डॉ जेरार्ड को खरीद सकती है। पारले कंपनी इस डील के लिए  निजी इक्विटी फर्म ब्रिजप्वाइंट के साथ बातचीत कर रही है। बता दें कि 1993 में स्थापित डॉ जेरार्ड कंपनी को ब्रिजप्वाइंट ने साल 2013 में फ्रांस के ग्रुप पॉल्ट से खरीदा था।
विज्ञापन
parle g - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बिस्किट इंडस्ट्री का प्रचलित नाम पारले जी किसी परिचय का मोहताज नहीं है। बच्चे से लेकर बड़ों तक हर उम्र के लोगों के बीच यह ब्रांड अपने उत्पादों के कारण खासा लोकप्रिय है। देश का सबसे बड़ा बिस्किट ब्रांड अब अपने कारोबार को नया आयाम देने की तैयारी कर रहा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पारले जी पोलैंड की कंपनी डॉ जेरार्ड को खरीद सकती है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय बिस्किट निर्माता कंपनी पारले जी जल्द ही पोलैंड की कंपनी डॉ जेरार्ड को खरीद सकती है। पारले कंपनी इस डील के लिए  निजी इक्विटी फर्म ब्रिजप्वाइंट के साथ बातचीत कर रही है। बता दें कि 1993 में स्थापित डॉ जेरार्ड कंपनी को ब्रिजप्वाइंट ने साल 2013 में फ्रांस के ग्रुप पॉल्ट से खरीदा था।

कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार पोलैंड की कंपनी डॉ जेरार्ड लगभग 200 उत्पाद बनाती है। इसके उत्पादों की लिस्ट में अलग-अलग तरह के बिस्किट और नमकीन स्नैक्स शामिल हैं। कंपनी अपने इन उत्पादों को 30 से अधिक देशों में निर्यात करती है। गौरतलब है कि ब्रिजपॉइंट ने इस साल की शुरुआत में डॉ जेरार्ड से बाहर निकलने के लिए इन्वेस्टमेंट बैंक हुलिहान लोकी (Houlihan Lokey) को नियुक्त किया था, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine war) के कारण यह प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ पाई। 

हालांकि इस डील के बारे में पारले, ब्रिजप्वाइंट या फिर डॉ जेरार्ड की ओर से अब तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पोलैंड की इस बिस्किट निर्माता कंपनी की अनुमानित वैल्यू 10 से 12 अरब रुपये है। इन रिपोर्ट्स में इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति के हवाले से यह भी कहा गया है कि यह वैल्यू बढ़कर 24 अरब डॉलर तक जा सकती है। बता दें कि पारले कंपनी की शुरुआत वर्ष 1929 में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें