फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक वायुसीमा बंद होने से रोजाना 400 उड़ानें प्रभावित, 10 करोड़ डॉलर का नुकसान

Wed, 03 Jul 2019 02:17 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद फरवरी से लेकर के अभी तक रोजाना पाकिस्तान की 400 उड़ानों पर असर पड़ रहा है। इसके साथ ही इस्लामाबाद को 10 करोड़ डॉलर का नुकसान हो रहा है।  हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाक अपनी भारत से लगने वाली वायुसीमा को 12 जुलाई तक बंद रखेगा। इससे कोई भी देशी-विदेशी हवाई कंपनी भारतीय सीमा से पाक के ऊपर अपने विमानों का परिचालन नहीं कर सकेगी। 

फिलहाल खोला एक रूट

बालाकोट पर हमले के बाद पाकिस्तान ने अपनी वायुसीमा को भारतीय विमानों के लिए बंद कर रखा था। हालांकि अब अहमदाबाद के नजदीक तेलम से भारतीय विमान पाकिस्तान में प्रवेश कर सकते हैं, या फिर दूसरे देश में जा सकेंगे। इंडिगो की दुबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट ने इस रास्ते से प्रवेश किया था। 

पाक वायुसीमा में प्रवेश के 11 रास्ते

भारत से कोई भी विमान जब यूरोप-अमेरिका या फिर खाड़ी देश में जाता है, तो पाकिस्तान में 11 रास्तों से प्रवेश कर सकते हैं। हालांकि 26 फरवरी के बाद यह सभी रास्ते बंद कर दिए गए थे। 

कमाई पर पड़ रहा है असर

पाकिस्तान को भी इस वायुसीमा के बंद होने से आर्थिक नुकसान हो रहा है। पाकिस्तान का विमान प्राधिकरण अपने देश के ऊपर से उड़ने वाले विमानों या फिर ट्रांजिट विमानों से भी पैसा वसूलता है। एक बोइंग 737 विमान को पाक सीमा में उड़ने के लिए 580 डॉलर देने पड़ते हैं। वहीं किसी भी हवाई अड्डे पर नेविगेशन, लैंडिंग और पार्किंग के लिए भी शुल्क लिया जाता है। इससे रोजाना तीन लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है। 

एयर इंडिया सहित अन्य कंपनियों को भी नुकसान

एयर इंडिया सहित देश की अन्य विमानन कंपनियों को रोजाना घाटा हो रहा है। इस हमले के बाद से हवाई कंपनियों पर दोहरी आर्थिक मार पड़ रही है। देश में कार्यरत सभी विमानन कंपनियों को अपनी विदेश जाने वाली उड़ानों के लिए लंबा रूट लेना पड़ रहा है। इससे हवाई ईंधन की खपत में 2.5 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। अभी 15 मई तक पाकिस्तान अपने हवाई मार्ग को विदेशी उड़ानों के लिए बंद रखेगा। 

700 डॉलर का खर्चा

विमानन कंपनियों को एक किलोलीटर हवाई ईंधन खरीदने के लिए 700 डॉलर खर्च करने पड़ रहे हैं। फिलहाल पाकिस्तान की हवाई सीमा बंद होने से करीब 400 विमानों पर असर पड़ रहा है। लंबे रूट के विमानों को कम से कम 500 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर आना पड़ रहा है। फिलहाल एक किलोलीटर हवाई ईंधन का दाम दिल्ली में 65 हजार रुपये से ज्यादा का हो गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें