फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, हवाई क्षेत्र पर रोक से एयरलाइनों का खर्च हर हफ्ते 77 करोड़ बढ़ेगा

Thu, 01 May 2025 09:45 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/नई दिल्ली

सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत ने बुधवार को पाकिस्तानी एयरलाइनों को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया। इससे पहले पाकिस्तान भी यह कदम उठा चुका है। 
विज्ञापन
भारतीय एयरलाइंस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय एयरलाइनों को उत्तर भारतीय शहरों से संचालित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 77 करोड़ रुपये का अतिरिक्त साप्ताहिक खर्च उठाना पड़ सकता है, क्योंकि पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के कारण ईंधन की खपत बढ़ जाएगी और उड़ान की अवधि भी लंबी हो जाएगी। विदेशी उड़ानों की संख्या और बढ़ी हुई उड़ान अवधि तथा अनुमानित व्यय के आधार पर की गई गणना के विश्लेषण से पता चला है कि अतिरिक्त मासिक परिचालन लागत 306 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। पहलगाम आतंकी हमले के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइनों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दहशत में पाकिस्तान: 2022 से खाली पड़े NSA के पद पर आनन-फानन में की नियुक्ति, ISI चीफ को ही सौंपी जिम्मेदारी

1.5 घंटे बढ़ा समय... 22.5 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च 
कुल मासिक उड़ानों में से करीब 1,900 उड़ानें संकीर्ण-शरीर वाले विमानों और कुछ चौड़े-शरीर वाले विमानों द्वारा मध्य पूर्व के लिए संचालित की जाती हैं। अतिरिक्त 45 मिनट के लिए प्रति उड़ान 5 लाख की अतिरिक्त लागत को ध्यान में रखते हुए कुल व्यय लगभग 90 करोड़ रुपये होगा।
विज्ञापन


अमेरिका के लिए 16 घंटे की उड़ान के लिए अतिरिक्त समय करीब 1.5 घंटे होगा
वैकल्पिक उड़ान मार्ग के कारण दिल्ली और उत्तर भारतीय शहरों से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए उड़ान का समय 1.5 घंटे तक बढ़ गया है। एयरलाइन उद्योग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तरी अमेरिका के लिए 16 घंटे की उड़ान के लिए अतिरिक्त समय करीब 1.5 घंटे होगा।  अतिरिक्त 1.5 घंटों के लिए लागत करीब 29 लाख रुपये आएगी। इसमें रास्ते में हवाईअड्डे पर तकनीकी ठहराव के कारण लैंडिंग और पार्किंग शुल्क भी शामिल है। 

यह भी पढ़ें- Pakistan: कौन है बड़बोली सांसद पलवाशा मोहम्मद जई खान? जिसने कहा- बाबरी की पहली ईंट पाकिस्तानी सैनिक लगाएंगे
विज्ञापन


यूरोप और पश्चिम एशिया के लिए क्या होगा?
उन्होंने बताया कि यूरोप के लिए 9 घंटे की उड़ान के लिए अतिरिक्त उड़ान समय लगभग 1.5 घंटे होगा और अतिरिक्त लागत लगभग 22.5 लाख रुपये होगी। मध्य पूर्व की उड़ानों के मामले में अतिरिक्त समय करीब 45 मिनट होगा और इसकी लागत करीब 5 लाख रुपये होगी।

यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: 'पहलगाम आतंकी हमले के हर दोषी को सजा दिलाकर रहेंगे', अमेरिकी विदेश मंत्री से जयशंकर की दो टूक

अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए 6,000 से अधिक उड़ानें
विमानन विश्लेषण फर्म सिरियम के अनुसार, भारतीय एयरलाइन्स अप्रैल में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए 6,000 से अधिक उड़ानें संचालित करने वाली हैं। सिरियम के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय एयरलाइन्स द्वारा उत्तर भारतीय शहरों से उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और मध्य पूर्व सहित विदेशी गंतव्यों के लिए 800 से अधिक साप्ताहिक उड़ानें संचालित की जाती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें