एफएमसीजी कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल (पीएंडजी) ने अपने लोकप्रिय ब्रांड विक्स एक्शन 500 एक्स्ट्रा की मैन्यूफैक्चरिंग और बिक्री तत्काल प्रभाव से बंद कर दी है। सरकार द्वारा फिक्स्ड डोज कांबीनेशन दवाओं पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है।
पीएंडजी ने बीएसई को एक नियामकीय जानकारी में बताया है कि भारत सरकार ने फिक्सड डोज कांबीनेशन दवाओं की मैन्यूफैक्चरिंग, बिक्री और वितरण तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। इसमें पैरासीटामॉल, फेनीलीफ्राइन और कैफीन का कांबीनेशन तत्काल प्रभाव से शामिल है।
इसमें आगे कहा गया है कि हमारे उत्पाद विक्स एक्शन 500 एक्स्ट्रा में समान फिक्स्ड डोज कांबीनेशन है और इसे सरकार की ओर से जारी की गई अधिसूचना में शामिल किया गया है। हमने विक्स एक्शन 500 एक्स्ट्रा की मैन्यूफैक्चरिंग और बिक्री तत्काल प्रभाव से बंद कर दी है।