फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITR: वित्त वर्ष 2022-23 के लिए छह करोड़ से ज्यादा आयकर रिटर्न दाखिल; इसमें 26.76 लाख आज ही भरे गए

Sun, 30 Jul 2023 09:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
itr file - फोटो : istock
विज्ञापन

आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने वालों का आंकड़ा रविवार को छह करोड़ के पार पहुंच गया। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आज शाम तक छह करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं। यह संख्या पिछले साल 31 जुलाई तक दाखिल किए गए आईटीआर के आंकड़े से भी ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक, वेतन पाने वाला वर्ग और ऐसे लोग जिन्हें अपने खातों का ऑडिट कराने की जरूरत नहीं है, उनके लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने ट्वीट किया कि 30 जुलाई को शाम साढ़े छह बजे तक छह करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं। इसमें से 26.76 लाख आईटीआर रविवार को दाखिल किए गए। बता दें कि आईटीआर दाखिल करने के लिए फोन, लाइव चैट और सोशल मीडिया के जरिए करदाताओं की लगातार मदद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें