Core Sector Output: आठ प्रमुख बुनयादी ढांचा क्षेत्रों जिनमें कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र की वृद्धि दर शामिल है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-फरवरी के दौरान 7.8 प्रतिशत रही जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 11.1 प्रतिशत थी।
बुनियादी ढांचा से जुड़े आठ प्रमुख क्षेत्रों के उत्पादन की वृद्धि दर फरवरी में छह प्रतिशत रही। जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में लगभग स्थिर रही, तब यह 5.9 प्रतिशत थी। जनवरी 2023 में कोर सेक्टर्स का उत्पादन 8.9 फीसदी की दर से बढ़ा था।
विज्ञापन
फरवरी महीने में कच्चे तेल को छोड़कर सभी क्षेत्रों में उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई। फरवरी में कच्चे तेल का उत्पादन 4.9 प्रतिशत घटा।
आठ प्रमुख बुनयादी ढांचा क्षेत्रों जिनमें कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र की वृद्धि दर शामिल है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-फरवरी के दौरान 7.8 प्रतिशत रही जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 11.1 प्रतिशत थी। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 40.27 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाले कोर सेक्टर की वृद्धि दर का महीने के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों पर असर पड़ता है।
सरकार ने चुनावी बॉन्ड की 26वीं किस्त को मंजूरी दी, सोमवार से होगी बिक्री
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने शुक्रवार को चुनावी बॉन्ड की 26वीं किस्त जारी करने को मंजूरी दे दी। इन चुनावी बॉन्डों की बिक्री 3 अप्रैल से शुरू होगी। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होना है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार मतों की गिनती 13 मई को होगी।
विज्ञापन
राजनीतिक चंदे में पारदर्शिता लाने के प्रयासों के तहत राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले नकद चंदे के विकल्प के तौर पर चुनावी बॉन्ड को पेश किया गया है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बिक्री के 26 वें चरण में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की 29 शाखाओं को चुनावी बॉन्ड जारी करने और भुनाने के लिए अधिकृत किया गया है। यहां 3 से 12 अप्रैल तक चुनावी बॉन्ड की बिक्री होगी।