फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OpenAI Safety Chief Exit: ओपनएआई के सुरक्षा प्रमुख पद छोड़ेंगे, जानिए कंपनी ने इस बारे में क्या बताया

Sat, 11 Jul 2026 05:55 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओपनएआई के सुरक्षा प्रमुख जोहान्स हाइडेके कंपनी में पुनर्गठन के बाद कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनी छोड़ रहे हैं। वायर्ड ने कंपनी की ओर से जारी एक बयान का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन
ओपन एआई - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओपनएआई के सुरक्षा प्रमुख जोहान्स हाइडेके कंपनी में पुनर्गठन के बाद कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनी छोड़ रहे हैं। वायर्ड ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


कंपनी के चीफ रिसर्च ऑफिसर मार्क चेन ने कहा कि ओपनएआई की सुरक्षा टीमें अनुसंधान उपाध्यक्ष और संरेखण प्रमुख मिया ग्लेस को रिपोर्ट करेंगी। उनकी भूमिका का विस्तार किया गया है और अब वे अनुसंधान और सुरक्षा दोनों की देखरेख करेंगी। वायर्ड ने एक ज्ञापन का हवाला देते हुए यह दावा किया है।

वायर्ड के अनुसार, साची जैन सुरक्षा प्रणालियों (सेफ्टी सिस्टम्स) की अंतरिम प्रमुख बनेंगी और ग्लेस को रिपोर्ट करेंगी। पत्रिका के अनुसार, हाइडेके ने इस सप्ताह अपने सहयोगियों को बताया कि वह कंपनी छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


चेन ने वायर्ड को दिए एक बयान में कहा, "ओपनएआई में जोहान्स के योगदान के लिए आभारी है। यह महत्वपूर्ण है कि हमारा सुरक्षा कार्य अत्याधुनिक मॉडल्स को विकासित करने के साथ जुड़ा है।" उन्होंने कहा कि अब प्रमुख मॉडल, उत्पाद और लॉन्च संबंधी निर्णयों को आकार देने में हमारी भूमिका पहले और अधिक प्रत्यक्ष होगी।

रिपोर्ट के अनुसार, ओपनएआई में भविष्य की योजनाओं के प्रमुख जोशुआ अचियम ने भी इस सप्ताह की शुरुआत में अपने सहयोगियों को बताया कि वह नौ साल बाद कंपनी छोड़ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें