फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OpenAI: ओपनएआई के मुखिया सैम ऑल्टमैन ने दिखाई दरियादिली, संपत्ति दान करने के प्रति जाहिर की प्रतिबद्धता

Wed, 29 May 2024 05:01 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और उनके पार्टनर ओलिवर मुल्हरिन ने गिविंग प्लेज पर हस्ताक्षर करके अपनी अधिकांश संपत्ति दान देने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है।2010 में बिल गेट्स, मेलिंडा फ्रेंच गेट्स और वॉरेन बफे की ओर से शुरू किया गया
विज्ञापन
भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी के साथ सैम ऑल्टमैन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और उनके पार्टनर ओलिवर मुल्हरिन ने गिविंग प्लेज पर हस्ताक्षर करके अपनी अधिकांश संपत्ति दान देने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है। 2010 में बिल गेट्स, मेलिंडा फ्रेंच गेट्स और वॉरेन बफे की ओर से शुरू किया गया यह अभियान दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों को अपने जीवनकाल के दौरान या उनकी इच्छा अनुरुप परोपकार करने और अपनी अधिकांश संपत्ति दान में देने के लिए प्रोत्साहित करता है।

विज्ञापन


ऑल्टमैन और मुलहेरिन ने अपने प्रतिज्ञा पत्र में लिखा, "हम यह प्रतिज्ञा नहीं कर रहे होते अगर समाज के ढांचे का निर्माण करने वाले कई लोगों की कड़ी मेहनत, प्रतिभा, उदारता और दुनिया को बेहतर बनाने के लिए समर्पण न होता, जिसने हमें यहां तक पहुंचाया।"

रिपोर्ट के अनुसार, ओपनएआई में ऑल्टमैन के पास शेयरों की कोई हिस्सेदारी नहीं है, लेकिन उन्होंने इस साल की शुरुआत में फोर्ब्स और ब्लूमबर्ग की अरबपतियों की सूची में अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन


ऑल्टमैन ने विभिन्न कंपनियों और स्टार्टअप में महत्वपूर्ण निवेश किया है। उन्होंने रेडिट और स्ट्राइप जैसी कंपनियों में अपना निवेश किया हुआ है। इसके साथ-साथ परमाणु ऊर्जा स्टार्टअप हेलियन और दीर्घायु बायोटेक स्टार्टअप रेट्रो बायोसाइंसेज में भी हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें