इंडिगो ने बुधवार को बताया कि उसका एक एयरबस ए321 विमान जब कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर रहा था, तो उसका पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया। घटना सोमवार को उस समय हुई, जब उड़ान संख्या 6ई1859 ढाका से कोलकाता आ रही थी।
नागर विमानन कंपनी इंडिगो ने कहा है कि दो जनवरी 2023 को A321 VT-ILR पर चलने वाली उड़ान 6E 114 की कोलकाता में लैंडिंग के दौरान टेल से कुछ टकरा गया है। मूल्यांकन और मरम्मत के लिए विमान को कोलकाता में ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इंडिगो ने बुधवार को बताया कि उसका एक एयरबस ए321 विमान जब कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर रहा था, तो उसका पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया। घटना सोमवार को उस समय हुई, जब उड़ान संख्या 6ई1859 ढाका से कोलकाता आ रही थी।
इंडिगो ने एक बयान में कहा कि विमान को मरम्मत के लिए कोलकाता में ‘ग्राउंडेड’घोषित किया गया। घटना की विस्तार से जांच की जा रही है।” हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कोलकाता हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि घटना के समय विमान में 173 यात्री सवार थे।