फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल में भारी जुर्माने के विरोध में तमिलनाडु की ओमनी बस सेवाएं ठप, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

Sat, 08 Nov 2025 02:43 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑल ओमनी बस ओनर्स एसोसिएशन ने पड़ोसी राज्य केरल में भारी जुर्माना लगाए जाने के विरोध में वहां के लिए अपनी बस सेवाएं निलंबित करने की घोषणा की है। एसोसिएशन ने दावा किया है कि केरल परिवहन विभाग ने कथित परमिट उल्लंघन के लिए कुल 70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और 30 से अधिक बसों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के ऑल ओमनी बस एसोसिएशन ने पड़ोसी राज्य केरल में अपनी बस सेवाएं निलंबित करने की घोषणा की है। यह कदम केरल सरकार की ओर से एसोसिएशन पर भारी जुर्माना लगाए जाने के विरोध में उठाया गया है। एसोसिएशन ने बताया कि यह फैसला 7 नवंबर की रात से प्रभावी होगा। इस निर्णय से सैकड़ों यात्रियों, खासकर सबरीमाला यात्रा पर जाने वाले अय्यप्पा भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gold Report: क्या सोने में निवेश का करने का यह सही मौका? जेफरीज ने कीमतों में गिरावट के बीच दी सलाह

केरल परिवहन विभाग पर लगाए गंभीर आरोप 

एसोसिएशन ने दावा किया है कि केरल परिवहन विभाग ने कथित परमिट उल्लंघन के लिए कुल 70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और 30 से अधिक बसों को जब्त कर लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष ए. अनबालागन ने कहा कि चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै और अन्य स्थानों से आने वाली बसों पर प्रति बस 2 लाख रुपये से 2.5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है। केरल परिवहन विभाग ने 7 नवंबर को अचानक जुर्माना लगा दिया, जिससे हमारे यात्रियों और हमें भी परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि अचानक की गई इस कार्रवाई से यात्री परेशान हो गए और दावा किया कि 150 बसों की बुकिंग रद्द कर दी गई। एसोसिएशन ने तमिलनाडु सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने और इस मुद्दे को सुलझाने की अपील की है। 

विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें