फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG: तेल कंपनियों ने घटाए एलपीजी के दाम, कमर्शियल गैस सिलेंडर में 99.75 रुपये की कटौती, जानें नई कीमतें

Tue, 01 Aug 2023 08:59 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तेल कंपनियां हर महीने की 1 और 16 तारीख को रसोई गैस की कीमत में बदलाव करती हैं। जुलाई में तेल कंपनियों की तरफ से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में सात रुपये की वृद्धि की गई थी।
विज्ञापन
एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेल कंपनियों ने मंगलवार एक अगस्त से एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की है। 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में अब 99.75 रुपये की कटौती की गई है। इसी के साथ दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 1680 रुपये पहुंच गई हैं। 
विज्ञापन


तेल कंपनियां हर महीने की 1 और 16 तारीख को रसोई गैस की कीमत में बदलाव करती हैं। जुलाई में तेल कंपनियों की तरफ से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में सात रुपये की वृद्धि की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पिछले कुछ महीनों में गैस सिलेंडर के दामों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसमें सबसे ज्यादा असर कमर्शियल गैस सिलेंडरों में देखने को मिला। इसी साल, मार्च में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 350.50 रुपये प्रति यूनिट बढ़ोतरी की थी। हालांकि, मई में इनकी कीमतों में 171.50 रुपये की कटौती की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें