हवाई ईंधन हुआ महंगा
विमान ईंधन (एटीएफ) के भाव में सोमवार को एक फीसदी की वृद्धि की गई। वैश्विक स्तर पर कीमतों में वृद्धि के बाद लगातार दूसरे महीने विमान ईंधन महंगा हुआ है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की मूल्य के बारे में जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में एटीएफ की दर में 1.07 फीसदी या 677.1 रुपये प्रति किलोलीटर की वृद्धि की गई है। नई दर बढ़कर 63,472.22 रुपये प्रति किलोलीटर हो गए है।
इससे पहले पहली मार्च को एटीएफ का मूल्य 8.1 फीसदी या 4,734.15 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़ा था। माना जा रहा है कि एटीएफ कीमतों में बढ़ोतरी से पहले से नकदी संकट झेल रही विमानन कंपनियों की परेशानी और बढ़ेगी।
बढ़ेगा किराया
हवाई यात्रियों के लिए गर्मी की छुट्टियों में टिकट बुक कराना महंगा पड़ सकता है। हवाई किराया सीधे-सीधे ईंधन के दाम से जुड़ा रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनियों का सबसे ज्यादा 45 फीसदी खर्च हवाई ईंधन पर होता है।