असम के तिनसुकिया जिले में तेल के कुएं में लगी आग
- फोटो : PTI
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि असम के तिनसुकिया जिले के बागजान गैस कुएं में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का संचयी नुकसान क्रमशः 25,624 मीट्रिक टन और 616.2 लाख मानक क्यूबिक मीटर (MMSCM) रहा। बागजान तेल क्षेत्र स्थित ऑयल इंडिया लिमिटेड के एक तेल कुएं में गैस रिसाव हुआ। गैस का रिसाव 27 मई 2020 को शुरू हुआ था। इसने बीते नौ जून को आग पकड़ ली।
बागजान ईपीएस से जुड़े कुछ तेल और गैस कुओं के बंद होने के कारण तेल और गैस उत्पादन अभी भी प्रभावित हो रहा है। संचालन बंद होने के कारण कुछ स्थानों पर ड्रिलिंग और कार्यस्थल का संचालन भी प्रभावित हुआ है।
ओआईएल ने कहा कि कुएं को बंद करने की तैयारी जारी है। तकनीकी खराबी के कारण सोमवार को आग बुझाने का दूसरा प्रयास विफल हो गया।
सार्वजनिक उपक्रम के प्रवक्ता त्रिदिव हजारिका ने बताया कि विशेषज्ञ कुएं के मुंह पर बीओपी रखने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अत्यधिक गर्मी के कारण केबल टूट गया।