फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oil From Russia: किसी 'दबाव' में नहीं मोदी सरकार, रूस से तेल खरीदने के सवाल पर हरदीप पुरी का करारा जवाब

Tue, 01 Nov 2022 05:44 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Oil From Russia: एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी पत्रकार बेकी एंडरसन ने दावा कर रही थीं कि भारत रियायती कीमत पर तेल खरीदने के मौके का फायदा उठा रहा है। उन्होंने भारत के रूस से तेल खरीदना जारी रखने पर भी केंद्रीय मंत्री से सवाल किया। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने उनके सवालों का जवाब दिया है।
विज्ञापन
हरदीप पुरी ने अमेरिकी पत्रकार का मुंह बंद कराया। - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक अमेरिकी पत्रकार को करारा जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री ने अमेरिकी पत्रकार को यह भी साफ कर दिया है कि अमेरिका और यूरोप के साथ भी बातचीत जारी है। उन्होंने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार किसी दवाब में नहीं है। रूस से तेल खरीद से जुड़े एक अमेरिकी पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार किसी के दबाव में नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहे।

विज्ञापन


बता दें कि एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी पत्रकार बेकी एंडरसन ने दावा कर रही थीं कि भारत रियायती कीमत पर तेल खरीदने के मौके का फायदा उठा रहा है। उन्होंने भारत के रूस से तेल खरीदना जारी रखने पर भी केंद्रीय मंत्री से सवाल किया। 

इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा, 'मैं पहले आपकी धारणा को सही करने की कोशिश करता हूं। 31 मार्च 2022 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में रूस से तेल की खरीद 0.2 प्रतिशत थी ना कि 0.2 प्रतिशत। जितना तेल यूरोप सिर्फ एक दिन में खरीदता है, उसकी तुलना में हम रूस से तेल की एक चौथाई खरीदारी भी नहीं कर रहे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने पत्रकार को बताया कि बीते महीने में भारत से इराक से सबसे ज्यादा तेल खरीदारी की है ना कि रूस से।'
विज्ञापन


अमेरिकी पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहे यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। केंद्रीय मंत्री के अनुसार रूस से तेल खरीदने के मामले में हम नैतिक रूप से कोई संघर्ष नहीं कर रहे। हम एक्स या वाई से तेल नहीं खरीदते बल्कि बाजार में जहां तेल उपलब्ध है वहां से खरीदते हैं। तेल की खरीदारी पेट्रोलियम कंपनियां करती हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने यह भी साफ किया कि भारत अमेरिका और यूरोप के साथ भी बातचीत कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि पीएम मोदी की सरकार किसी दबाव में नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें