फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

एनवीडिया के भविष्य पर संकट: जेनसन हुआंग के बाद कौन करेगा राज? उत्तराधिकार का उठने लगा सवाल

अमर उजाला नेटवर्क, वाशिंगटन। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 11 Nov 2026 05:14 AM IST

सार

दुनिया की दिग्गज एआई चिप निर्माता एनवीडिया के सामने सीईओ जेनसन हुआंग के नेतृत्व और उत्तराधिकार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। कंपनी के बोर्ड ने फिलहाल हुआंग पर भरोसा जताया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनी की पहचान उनसे इतनी गहराई से जुड़ी है कि उनके जाने पर नेतृत्व संभालना बड़ी चुनौती होगी। कंपनी में अनुभवी अधिकारी मौजूद हैं, लेकिन हुआंग जैसा वैश्विक प्रभाव रखने वाला चेहरा तैयार करना आसान नहीं है। मामला अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा से भी जुड़ गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
एनवीडिया चिप - फोटो : adobestock


एनवीडिया की कारोबारी रणनीति, वैश्विक पहचान व तकनीकी नेतृत्व में हुआंग की मुख्य भूमिका है। 1993 में कंपनी की स्थापना के बाद उन्होंने इसे सबसे मूल्यवान कंपनियों में शुमार कराया। हुआंग एनवीडिया के प्रमुख सार्वजनिक चेहरे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत वैश्विक नेताओं व तकनीकी कंपनी प्रमुखों से उनके संबंध एनवीडिया के लिए रणनीतिक रूप से अहम रहे हैं। 


उत्तराधिकारी की कमी बड़ी चिंता

निवेश अनुसंधान कंपनी मेलियस रिसर्च के विश्लेषकों ने उत्तराधिकारी की कमी को एनवीडिया की सबसे बड़ी कमजोरियों में शामिल किया है।  स्टेसी रैगसन के मुताबिक, कंपनी की पहचान हुआंग से इतनी गहराई से जुड़ी है कि उनके बिना नेतृत्व की कल्पना आसान नहीं है।


हुआंग जैसा चेहरा नहीं : एनवीडिया में सीएफओ कोलेट क्रेस, मुख्य वैज्ञानिक बिल डैली और सीटीओ माइकल कगन जैसे अनुभवी अधिकारी मौजूद हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह टीम कारोबार संभाल सकती है, पर हुआंग जैसा वैश्विक प्रभाव व नेतृत्व विकसित करना बड़ी चुनौती होगी।


अमेरिकी सुरक्षा पर खतरा: मामला अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन से तकनीकी प्रतिस्पर्धा से भी जुड़ गया है। एलिस का नाम सिंगापुर की उस कंपनी से जुड़ा है, जिसने एनवीडिया से चार अरब डॉलर से अधिक के चिप खरीदे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next