फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनवीडिया विवाद: हुआंग के हटने से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ी चिंता, क्या डगमड़ाएगी एआई की सप्लाई चेन?

Thu, 19 Nov 2026 05:10 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

एआई की दुनिया में बड़ी भूमिका निभाने वाली एनवीडिया के प्रमुख जेनसन हुआंग के इस्तीफे की खबर से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ी है। कंपनी का निवेश मेटा, स्पेसएक्स और ओपनएआई जैसी कंपनियों से जुड़ा है। हालांकि, बोर्ड ने उनकी वापसी से इनकार किया है। ऐसे में क्या एनवीडिया की निवेश रणनीति बदलेगी? क्या इसका असर दुनिया की एआई सप्लाई चेन और अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा? आइए, विस्तार से सबकुछ समझते हैं...
विज्ञापन
एनवीडिया का कारोबार दूसरी कंपनियों से कैसे जुड़ा है? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया में अमेरिका की ताकत का एक बड़ा आधार एनवीडिया है। इसके चिप की मदद से दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां एआई मॉडल तैयार करने से लेकर उन्हें चलाने तक का काम कर रही हैं। ऐसे में कंपनी के प्रमुख जेनसन हुआंग के इस्तीफे की खबर ने सिर्फ एनवीडिया के भविष्य को लेकर ही नहीं, बल्कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। इसकी वजह यह है कि एनवीडिया का कारोबार केवल चिप बेचने तक सीमित नहीं है। कंपनी डेटा सेंटर बनाने वाली और एआई क्षेत्र में निवेश करने वाली कई बड़ी कंपनियों से जुड़ी हुई है। ऐसे में नेतृत्व और निवेश की रणनीति में बदलाव का असर पूरी तकनीकी व्यवस्था पर पड़ सकता है।

विज्ञापन


एनवीडिया के जाने-माने प्रमुख के हटने से इतनी चिंता क्यों?

  • एनवीडिया आज एआई तकनीक के लिए सबसे महत्वपूर्ण कंपनियों में शामिल है। इसके चिप का इस्तेमाल एआई मॉडल को प्रशिक्षित करने और उनके संचालन में किया जाता है। मेटा, स्पेसएक्स और ओपनएआई जैसी बड़ी कंपनियां अपने डेटा सेंटर और एआई ढांचे को तैयार करने के लिए एनवीडिया की तकनीक पर निर्भर हैं।
  • कंपनी का बाजार मूल्य करीब 3.8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच चुका था। मंगलवार को घोषित तिमाही नतीजों में उसकी बिक्री पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले दोगुनी रही। इसके बावजूद हुआंग के इस्तीफे की खबर के बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई और बाजार मूल्य से सैकड़ों अरब डॉलर कम हो गए। निवेशकों को आशंका है कि नेतृत्व में बदलाव के बाद कंपनी की भविष्य की योजनाएं और निवेश की दिशा बदल सकती है।


एनवीडिया का कारोबार दूसरी कंपनियों से कैसे जुड़ा है?
एनवीडिया की ताकत केवल उसके चिप और तकनीक तक सीमित नहीं है। कंपनी अपने ग्राहकों और सप्लाई चेन से जुड़ी दूसरी कंपनियों में निवेश भी करती है। जरूरत पड़ने पर उन्हें कारोबार बढ़ाने के लिए कर्ज और वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराती है। इस व्यवस्था को चक्रीय वित्तपोषण यानी सर्कुलर फाइनेंसिंग कहा जाता है। आसान भाषा में समझें तो एनवीडिया जिन कंपनियों को अपने चिप बेचती है, उनमें से कुछ को वही कंपनी कारोबार बढ़ाने के लिए पैसा भी देती है। इस तरह कंपनी का निवेश और चिप का कारोबार एक-दूसरे से जुड़ा रहता है। मेटा, स्पेसएक्स और ओपनएआई जैसी कंपनियां भी इस व्यापक कारोबारी नेटवर्क का हिस्सा हैं।

विज्ञापन


हुआंग के जाने से किन कंपनियों और परियोजनाओं पर पड़ सकता है असर?

  • निवेशकों की चिंता है कि अगर एनवीडिया ने दूसरी कंपनियों को मिलने वाली वित्तीय मदद कम कर दी तो डेटा सेंटर और एआई से जुड़ी परियोजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। इससे कंपनियों के खर्च, रोजगार और उनके विस्तार की योजनाओं पर असर पड़ने की आशंका है। इस पूरे घटनाक्रम का असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था तक पहुंच सकता है।
  • टेस्ला प्रमुख एलन मस्क और एपिक गेम्स के मुख्य कार्यकारी टिम स्वीनी ने भी हुआंग की वापसी का समर्थन किया है। मस्क का मानना है कि उनके जाने से एनवीडिया की तकनीक से जुड़े महत्वपूर्ण कारोबारी समझौते प्रभावित हो सकते हैं। यानी चिंता सिर्फ एक कंपनी के नेतृत्व की नहीं, बल्कि उससे जुड़े पूरे कारोबारी नेटवर्क की है।


बोर्ड ने वापसी की मांग क्यों ठुकराई और आगे क्या है कंपनी की स्थिति?
एनवीडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने स्पष्ट किया है कि कंपनी को जेनसन हुआंग की वापसी की जरूरत नहीं है और उनके बिना भी कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है। कंपनी के चेयरमैन हार्वे जोन्स ने कहा है कि बोर्ड हुआंग को दोबारा मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाने पर विचार नहीं कर रहा है। दूसरी ओर, आईबीएम के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद कृष्णा ने कहा कि हुआंग के इस्तीफे से अगले दो वर्षों में एनवीडिया की विकास गति पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा। उनके मुताबिक, कंपनी के उत्पादों की मांग बहुत अधिक है और अगले दो वर्षों के लिए उनकी बिक्री पहले से तय है। ऐसे में एक बड़े नेता के जाने के बावजूद कंपनी के कारोबार में तत्काल बड़ी गिरावट की आशंका नहीं है। हालांकि, आने वाले समय में एनवीडिया की निवेश रणनीति और दूसरी कंपनियों के साथ उसके संबंधों में बदलाव पर सबकी नजर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें