फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट: हर साल 10 करोड़ कमाने वाले 63 फीसदी बढ़े, 58200 भारतीयों की कमाई पांच करोड़ रुपये से अधिक

Wed, 18 Sep 2024 05:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में करीब 10 लाख ऐसे लोग हैं, जिनकी सालाना आय 50 लाख से अधिक है। ऐसे लोगों की संख्या में पिछले पांच वर्षों में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में अमीरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर साल 10 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वालों की संख्या पिछले पांच वर्षों में 63% बढ़कर करीब 31,800 पहुंच गई है। इस दौरान सालाना पांच करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वालों की संख्या में 49 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इनकी संख्या बढ़कर 58,200 पहुंच गई है।

विज्ञापन


सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में करीब 10 लाख ऐसे लोग हैं, जिनकी सालाना आय 50 लाख से अधिक है। ऐसे लोगों की संख्या में पिछले पांच वर्षों में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2018-19 से 2023-24 के बीच अमीरों की कमाई तेजी से बढ़ी है। यह इसलिए भी अहम है, क्योंकि इसी दौरान कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को आर्थिक क्षेत्र में काफी नुकसान पहुंचाया था।

31,800 लोगों के पास 38 लाख करोड़ की संपत्ति
रिपोर्ट में बताया गया है कि अमीर लोगों की बढ़ती संख्या के साथ उनकी संयुक्त आय भी तेजी से बढ़ी है। 10 करोड़ से अधिक कमाने वाले 31,800 लोगों की कुल आय वित्त वर्ष 2018-19 से 2023-24 के बीच 121% की सालाना चक्रवृद्धि दर से बढ़कर 38 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है।

  • पांच करोड़ रुपये अधिक कमाने वालों की संयुक्त आय पांच साल में 106 फीसदी बढ़कर 40 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है।
  • 50 लाख रुपये से अधिक कमाने वालों के पास कुल 49 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है, जो पांच साल में 64 फीसदी बढ़ी है।

संपत्तियों के प्रबंधन में हम काफी पीछे

विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्तीय संपत्तियों के प्रबंधन में भारत उन्नत अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में काफी पीछे है। भारत में सिर्फ 15 फीसदी वित्तीय संपत्ति का प्रबंधन पेशेवर करते हैं, जबकि उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में यह 75 फीसदी है

2028 तक अमीरों के पास 184 लाख करोड़ की संपत्ति
रिपोर्ट के मुताबिक, देश के हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (एचएनआई) व अल्ट्रा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (यूएचएनआई) की संयुक्त वित्तीय संपत्ति 2028 तक बढ़कर 2.2 लाख करोड़ डॉलर (184.2 लाख करोड़ रुपये) पहुंच जाएगी। 2023 में इन धनाढ्यों के पास 1.2 लाख करोड़ डॉलर की संपत्ति थी।

  • 2023-28 के बीच एचएनआई और यूएचएनआई की संख्या में हर साल 13-14 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें