फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Return: वित्त वर्ष 22 में इतनी बढ़ी आयकर रिटर्न की संख्या, सीबीडीटी अध्यक्ष ने साझा किए आंकड़े

Sat, 11 Jun 2022 04:50 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबीडीटी अध्यक्ष ने आयकर रिटर्न की संख्या में इजाफे को डिजिटल इंडिया के बारे में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की पहल और आह्वान का असर करार दिया है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2022 के लिए कर संग्रह 14 लाख करोड़ रुपये से अधिक है, जो कि वित्त वर्ष 2020 के संग्रह की तुलना में काफी अच्छा है।
विज्ञापन
सीबीडीटी अध्यक्ष संगीता सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की अध्यक्ष संगीता सिंह ने शनिवार को कहा कि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में वित्त वर्ष 22 में आयकर रिटर्न की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में आयकर रिटर्न की संख्या 7.14 करोड़ रही, जो इससे पिछले वित्तीय वर्ष में 6.9 करोड़ थी। 

विज्ञापन


संगीता सिंह ने कहा कि करदाताओं के आधार और संशोधित रिटर्न दाखिल करने में वृद्धि हुई है। बोर्ड कर संग्रह में वृद्धि देख रहा है, जो आमतौर पर तब होता है, जब देश आर्थिक विकास में ऊपर की ओर रुझान दिखा रहा है। सीबीडीटी अध्यक्ष ने कहा कि यदि आर्थिक गतिविधियां अधिक हो रही हैं, तो खरीद और बिक्री में भी वृद्धि होगी। जब तक अर्थव्यवस्था ऊपर की ओर नहीं जाती है, तब तक करों में वृद्धि नहीं हो सकती है।

सीबीडीटी अध्यक्ष ने आयकर रिटर्न की संख्या में इजाफे को डिजिटल इंडिया के बारे में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की पहल और आह्वान का असर करार दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 अवधि के दौरान, लोगों ने अधिक डिजिटल रूप से भुगतान करना शुरू कर दिया है, जो शायद लोगों के दिमाग में बदलाव ला रहा है।
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2022 के लिए कर संग्रह 14 लाख करोड़ रुपये से अधिक है, जो कि वित्त वर्ष 2020 के संग्रह की तुलना में काफी अच्छा है। उन्होंने कहा कि सीबीडीटी द्वारा प्रमुख मुख्य आयुक्तों के माध्यम से आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे लोगों को करों के भुगतान के बारे में पता चलता है। इस क्रम में अपडेटेड रिटर्न्स जैसी पहलों को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें