फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट: शहरी बेरोजगारी मार्च तिमाही में घटकर 6.7 फीसदी, महिलाओं की बेरोजदारी दर में गिरावट

Thu, 16 May 2024 05:43 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

एनएसओ की ओर से बुधवार को जारी 22वें पीरियाडिक लेबर फोर्स सर्वे के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के बीच बेरोजगारी दर इस साल जनवरी-मार्च में घटकर 8.5 प्रतिशत हो गई। एक साल पहले इसी तिमाही में यह दर 9.2 प्रतिशत थी। अप्रैल-जून 2023 में यह 9.1 फीसदी, जुलाई-सितंबर 2023 में 8.6 फीसदी और अक्तूबर-दिसंबर 2023 में 8.6 फीसदी थी। 
विज्ञापन
बेरोजगारी (सांकेतिक) - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में शहरी बेरोजगारी दर मार्च तिमाही में मामूली घटकर 6.7 फीसदी पर आ गई है। एक साल पहले समान अवधि में यह 6.8 फीसदी थी। राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए शहरी बेरोजगारी पिछले साल अप्रैल-जून और जुलाई-सितंबर में 6.6 फीसदी थी। अक्तूबर-दिसंबर में यह 6.5 फीसदी थी। 

एनएसओ की ओर से बुधवार को जारी 22वें पीरियाडिक लेबर फोर्स सर्वे के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के बीच बेरोजगारी दर इस साल जनवरी-मार्च में घटकर 8.5 प्रतिशत हो गई। एक साल पहले इसी तिमाही में यह दर 9.2 प्रतिशत थी। अप्रैल-जून 2023 में यह 9.1 फीसदी, जुलाई-सितंबर 2023 में 8.6 फीसदी और अक्तूबर-दिसंबर 2023 में 8.6 फीसदी थी। 

पुरुषों में बढ़कर 6.1 फीसदी 

विज्ञापन

शहरी पुरुषों में बेरोजगारी दर इस साल जनवरी-मार्च में बढ़कर 6.1 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई। एक साल पहले की अवधि में 6 प्रतिशत थी। अप्रैल-जून 2023 में यह 5.9 फीसदी, जुलाई-सितंबर 2023 में 6 फीसदी और अक्तूबर-दिसंबर 2023 में 5.8 फीसदी थी। शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए वर्तमान साप्ताहिक स्थिति (सीडब्ल्यूएस) में श्रम बल भागीदारी दर 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में बढ़कर 50.2 प्रतिशत हो गई। एक साल पहले इसी अवधि में 48.5 प्रतिशत थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें