फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSE: एनएसई ने नए मोबाइल एप और बहुभाषी वेबसाइट की शुरुआत की, निवेशकों की सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए फैसला

Sat, 02 Nov 2024 02:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

NSE Mobile App: एनएसई इंडिया मोबाइल एप जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया, अब एपल एप स्टोर और एंड्राइड एप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है। इन्हें निवेशकों को सहज और सुरक्षित अनुभव देने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) ने दिवाली के अवसर पर ग्यारह क्षेत्रीय भाषाओं का समर्थन करने के लिए अपना आधिकारिक मोबाइल ऐप, एनएसईइंडिया लॉन्च किया और अपनी कॉर्पोरेट वेबसाइट www.nseindia.com का विस्तार किया। एनएसई के अनुसार, लॉन्चिंग वित्तीय जानकारी को लोकतांत्रिक बनाने के लिए एनएसई के समर्पण का प्रतीका है। जिससे देश भर के निवेशकों के लिए भारत के पूंजी बाजारों से जुड़ना आसान हो जाता है।

एनएसई की बेवसाइट अब कुल 12 भाषाओ ंमें उपलब्ध

इस नवीनतम पहल के साथ, एनएसई की वेबसाइट अब कुल बारह भाषाओं में सामग्री उपलब्ध करा रही है, जिसमें पहले से उपलब्ध अंग्रेजी, हिंदी, मराठी और गुजराती के अलावा  अब असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु का भी विकल्प मौजूद है।। यह भाषाई विस्तार भाषाई और क्षेत्रीय बाधाओं से परे निवेशकों तक पहुंचेगा, जिससे जुड़ाव और समावेशिता बढ़ेगी। हाल ही में लॉन्च किया गया NSEIndia मोबाइल ऐप, जो अब Apple एप स्टोर और Android Play Store दोनों पर उपलब्ध है, निवेशकों को सहज और सुरक्षित अनुभव देने के उद्देश्य से बनाया गया है।

ऑप्शंस ट्रेडिंग डेटा तक निवेशकों की पहुंच होगी आसान

एप की शुरुआती रिलीज की मुख्य विशेषताओं में सूचकांकों, बाज़ार के स्नैपशॉट, बाज़ार के रुझान और टर्नओवर का अवलोकन शामिल है; निफ्टी 50 के शीर्ष लाभ, हानि और सबसे सक्रिय शेयरों का त्वरित सारांश भी इस पर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही सुविधाजनक स्टॉक खोज और व्यक्तिगत वॉचलिस्ट सुविधा भी निवेशकों को मिलेगी।  सक्रिय कॉल, पुट और ओपन इंटरेस्ट सहित ऑप्शंस ट्रेडिंग डेटा तक निवेशकों की पहुंच बनी रहेगी। एनएसई के मुख्य व्यवसाय विकास अधिकारी श्रीराम कृष्णन ने कहा, "यह दिवाली एनएसई की भारत के पूंजी बाजार के प्रति चल रही प्रतिबद्धता में एक और मील का पत्थर है। हमारा नया मोबाइल एप और हमारी वेबसाइट का ग्यारह क्षेत्रीय भाषाओं में विस्तार एक अधिक समावेशी और सुलभ वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र की दिशा में परिवर्तनकारी कदम हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें