फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NPS-Vatsalya: एनपीएस वात्सल्य योजना कल होगी लॉन्च; सदस्यता के लिए ऑनलाइन मंच भी शुरू करेंगी वित्तमंत्री

Tue, 17 Sep 2024 05:14 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनपीएस-वात्सल्य योजना के तहत माता-पिता अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर निवेश कर सकेंगे। इसके बाद जब बच्चा वयस्क हो जाए, तो माता-पिता इस योजना को एनपीएस में परिवर्तित कर सकते हैं।
विज्ञापन
एनपीएस वात्सल्य - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को एनपीएस वात्सल्य योजना लॉन्च करेंगी। नई पेंशन योजना (एनपीएस)-वात्सल्य की घोषणा 2024-25 के आम बजट में की गई थी। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा, वित्त मंत्री एनपीएस वात्सल्य की सदस्यता के लिए एक ऑनलाइन मंच की भी शुरुआत करेंगी। वह इस योजना पर एक विवरणिका जारी करने के अलावा अवयस्क ग्राहकों को ‘स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या’ (पीआरएएन) कार्ड भी वितरित करेंगी। इस योजना की शुरुआत के मौके पर देशभर में करीब 75 स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अन्य स्थान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे। 

विज्ञापन


सालाना 1,000 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश
एनपीएस-वात्सल्य योजना के तहत माता-पिता अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर निवेश कर सकेंगे। इसके बाद जब बच्चा वयस्क हो जाए, तो माता-पिता इस योजना को एनपीएस में परिवर्तित कर सकते हैं। बच्चों के उज्जवल भविष्य को तैयार करने में एनपीएस-वात्सल्य योजना काफी मददगार साबित होगी।इस योजना के तहत माता-पिता बच्चे के नाम पर एनपीएस खाते में सालाना 1,000 रुपये का न्यूनतम निवेश कर सकते हैं। इस तरह यह योजना सभी आर्थिक पृष्ठभूमि वाले परिवारों के लिए सुलभ हो जाती है।

हर माह 10,000 रुपये डालने से बच्चे को मिलेंगे 63 लाख
यूपीआई पेंशन फंड ने पिछले साल एनपीएस में सालाना आधार पर 14.28 फीसदी रिटर्न दिया था। इसे देखते हुए तीन साल के बच्चे के माता-पिता पेंशन फंड में अगर हर महीने 10,000 रुपये का निवेश करते हैं तो बच्चे के 18 साल का होने तक यानी 15 वर्षों में वे कुल 18 लाख रुपये निवेश करेंगे। इस अवधि तक 14.28 फीसदी सालाना रिटर्न के हिसाब से 18 लाख रुपये का निवेश बढ़कर 63 लाख रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें