फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NPS: अब मिलेगा ज्यादा रिटर्न, सितंबर में आएगा नया साइकल फंड; युवाओं के लिए बन रहा है आकर्षक

Sat, 22 Jun 2024 05:57 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के चेयरमैन दीपक मोहंती ने बताया कि सितंबर में न्यू बैलेंस्ड लाइफ साइकल फंड पेश होगा। जिसके जरिए युवा इक्विटी में निवेश करके रिटायरमेंट तक अच्छा फंड बना सकेंगे।

विज्ञापन
Mutual Fund - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) नई पेंशन व्यवस्था को युवाओं में आकर्षक बनाने जा रहा है। इसके लिए वह सितंबर में न्यू बैलेंस्ड लाइफ साइकल फंड पेश करेगा। इसके तहत अंशधारक की उम्र 45 साल होने पर इक्विटी में निवेश घटाया जाएगा। अभी 35 साल की उम्र से ही निवेश घटाया जाता है।

पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के चेयरमैन दीपक मोहंती के मुताबिक, अंशधारकों को अब और 10 साल तक इक्विटी में ज्यादा निवेश करने का अवसर मिलेगा। इससे रिटायरमेंट तक वे एक अच्छा खासा फंड बना सकेंगे। साथ ही, जोखिम और रिटर्न में लंबे समय तक संतुलन बनाने में मदद मिलेगी। इस समय पीएफआरडीए के पास तीन लाइफ साइकल फंड हैं। लाइफ साइकल फंड ग्राहकों को निवेश का विकल्प प्रदान करता है। इसमें इक्विटी और डेट का आवंटन ग्राहक के चुने गए विकल्प पर निर्भर करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें