दिग्गज आईटी और टेक कंपनी आईबीएम ने भी उद्योग जगत में मूनलाइटिंग के चलन को सही नहीं माना है। कंपनी के एक इंटर्नल नोट में आईबीएम इंडिया के प्रबंध निदेशक संदीप पटेल ने कर्मचारियों से कहा है कि वे कंपनी की सहमति के बिना ऐसा कोई काम स्वीकार नहीं करें। पटेल के अनुसार मूनलाइटिंग के कारण कई तरह के कन्फ्यूजन पैदा हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'अगर बारीक स्तर पर स्पष्ट नहीं किया गया तो मूनलाइटिंग की अवधरणा बहुत ज्यादा भ्रम पैदा कर सकती है। उन्होंने बताया कि कैसे दूसरी नौकरी या साइड गिग होने से हितों का टकराव पैदा हो सकता है।