फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, अब बिना आईडी प्रूफ के भी कर सकेंगे सफर

Thu, 11 Apr 2019 12:02 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन

भारतीय रेलवे दिन प्रति दिन यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए काम करता रहता है। अब रेलवे ने यात्रियों को एक नई सौगात दी है। अब तक आपके लिए रेलवे में सफर के दौरान आईडी प्रूफ की हार्ड कॉपी लेकर चलना अनिवार्य था। लेकिन अब अगर आप आईडी प्रूफ साथ ले जाना भूल भी जाएं तो चिंता की कोई बात नहीं होगी क्योंकि रेलवे ने इस नियम में कुछ ऐसे बदलाव किए हैं जिससे आपको काफी फायदा होगा।

आईआरसीटीसी ने किया ये बदलाव

यात्री अब एम-आधार को आई-डी प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी जानकारी खुद इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर दी। आईआरसीटीसी के ट्वीट के मुताबिक, यात्रा के दौरान अब एम-आधार, ई-आधार और ड्राइविंग लाइसेंस भी वैलिड आईडी प्रूफ का काम करेगा। इसका मतलब यात्री अब यात्री मोबाइल की मदद से ही अपना वेरिफिकेशन करवा सकेंगे।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

- फोटो : self

क्या है ई-आधार?

बता दें ई-आधार पासवर्ड से सुरक्षित आधार की इलेक्ट्रॉनिक प्रति है, जिसपर यूआईडीएआई के डिजिटल हस्ताक्षर होते हैं। आधार अधिनियम के अनुसार, ई-आधार किसी भी उद्देश्य के लिए आधार की हार्ड कॉपी जितना ही मान्य है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें