फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन उधार मंगाए किराने का सामान, इस ऐप ने शुरू की सर्विस

Thu, 07 Dec 2017 05:24 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आप ऑनलाइन किराने का सामान उधार पर मंगा सकते हैं। पहले यह सुविधा केवल घर के पड़ोस में स्थित दुकान पर मिलती थी, लेकिन अब मोबाइल ऐप के जरिए घर का कुछ भी सामान मंगाने पर पहले पैसा नहीं देना पड़ेगा। देश भर के प्रमुख शहरों में ग्रोफर्स ने इस सर्विस को शुरू किया है। 
विज्ञापन


फिलहाल इन कस्टमर्स को मिलेगी सर्विस
कंपनी इस तरह से सामान मंगाने की सुविधा केवल उन्हीं लोगों को देगा जो काफी लंबे समय से उसके ऐप पर सामान मंगाते रहे हैं।  आगे चल कर ग्रोफर्स अपने सभी ग्राहकों के लिये पोस्टपेड ग्रॉसरी खरीदने पर सिंपल भुगतान विकल्प सेवा का विस्तार करेगा।

ग्रोफर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलबिंदर धींडसा ने कहा कि यह एक अनूठी सेवा है जिसमें ग्राहक को संगठित और पारंपरिक दोनों प्रकार के खुदरा क्षेत्र के लाभ मिलते हैं।
विज्ञापन


इन शहरों में मिलेगी सर्विस
ग्रोफर्स फिलहाल देश के जिन प्रमुख शहरों में अपनी सर्विस दे रहा है उनमें दिल्ली, आगरा, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखन, लुधियाना, नागपुर, नोएडा, गाजियाबाद और वडोदरा समेत 25 शहर शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें