फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार सेवा केंद्रों पर आधार अपडेट कराने के लिए लेना होगा ऑनलाइन अपाइंटमेंट

Wed, 04 Sep 2019 02:25 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार सेवा केंद्रों पर आधार को अपडेट कराने के लिए लोगों को पहले से ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेना होगा। आधार जारी करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अभी देश के कुछ शहरों में आधार सेवा केंद्र शुरू हो गए हैं, जहां पर लोगों को आधार से जुड़ी सारी सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। 

इन शहरों में हैं आधार सेवा केंद्र

यूआईडीएआई ने दिल्ली, चेन्नई, भोपाल, आगरा, हिसार, विजयवाड़ा और चंडीगढ़ में आधार सेवा केंद्रों को शुरू किया है। इन केंद्रों के अलावा पटना और गुवाहाटी में भी यह शुरू हो जाएंगे। सीईओ अजय भूषण पांडे ने कहा कि यूआईडीएआई जल्द ही देश के 53 शहरों में 114 सेवा केंद्रों को खोलने जा रहा है। यह सभी केंद्र इस साल के अंत तक कार्य करने लगेंगे। 

मिलती हैं यह सेवाएं

  • लोगों को नया आधार कार्ड बनवाने
  • पते का अपडेट
  • नाम का अपडेट 
  • जन्मतिथि अपडेट
  • ईमेल आईडी अपडेट
  • जेंडर अपडेट
  • बायोमेट्रिक अपडेट

लेना होगा पहले अपाइंटमेंट

आधार सेवा केंद्रों पर लोगों को पहले से ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेना होगा। यह ऐसा ही होगा, जैसे पासपोर्ट बनवाने के लिए लोग पहले से अपना समय और तिथि को बुक करते हैं। सेवा केंद्रों पर आठ से 16 काउंटर, वेटिंग एरिया में 40 से 80 सीटें और इलेक्ट्रोनिक टोकन सिस्टम जैसी सुविधाएं मिलती हैं। 

ऐसे मिलेगा अपाइंटमेंट

लोगों को यूआईएडीएए की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाकर के माई आधार टैब पर क्लिक करना होगा। वहां पर बुक अपाइंटमेंट टैब पर जाकर के क्लिक करना होगा। अपाइंटमेंट बुक करने के लिए किसी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। हालांकि किसी भी सेवा को अपडेट कराने के लिए 50 रुपये की फीस जमा करनी होगी। 

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें