फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narayana Murthy: 'कुछ भी मुफ्त नहीं दिया जाना चाहिए', 'चुनावी रेवड़ी' पर नारायण मूर्ति ने दिया यह सुझाव

Thu, 30 Nov 2023 12:45 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

सॉफ्टवेयर क्षेत्र के दिग्गज नारायण मूर्ति ने यह भी कहा कि भारत जैसे गरीब देश को समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए उदार पूंजीवाद ही एकमात्र समाधान है।
विज्ञापन
n. r. narayana murthy - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों की तरफ से विभिन्न तरह की मुफ्त सुविधाएं देने के वादों के बीच सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने कहा है कि कुछ भी मुफ्त नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि सरकार की ओर से दी जाने वाली सेवाओं और सब्सिडी का लाभ उठाने वाले लोगों को समाज की भलाई के लिए योगदान देना चाहिए। सॉफ्टवेयर क्षेत्र के दिग्गज मूर्ति ने यह भी कहा कि भारत जैसे गरीब देश को समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए उदार पूंजीवाद ही एकमात्र समाधान है।

विज्ञापन


मूर्ति ने उदाहरण देते हुए समझाया, अगर आप कहते हैं कि मैं आपको मुफ्त बिजली दूंगा, तो सरकार के लिए बहुत ही अच्छी बात है। लेकिन आपको यह भी कहना चाहिए कि अगर प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति 20 फीसदी तक हो जाएगी, तब हम आपको यह सुविधाएं देंगे। वह यहां बंगलूरू टेक समिट 2023 के 26वें संस्करण को संबोधित कर रहे थे।

आईटी उद्योग के दिग्गज ने कहा, मैं मुफ्त सेवाएं मुहैया कराए जाने के खिलाफ नहीं हूं। मैं इसे अच्छी तरह समझता हूं क्योंकि मैं कभी गरीब पृष्टभूमि से आया था। लेकिन मैं सोचता हूं कि मुफ्त सुविधाओं का लाभ लेने वाले लोगों से बदले में उनकी ही भावी पीढ़ी की भलाई के लिए कुछ योगदान लिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें