फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Ambani: मुंबई में ईडी के समक्ष पेश हुए दिग्गज कारोबारी अनिल अंबानी, FEMA से जुड़ा है मामला

Mon, 03 Jul 2023 07:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Anil Ambani: देश के प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी फेमा जांच के सिलसिले में मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए। ईडी से जुड़े सूत्रों के अनुसार फेमा जांच के तहत अनिल अंपनी मुंबई में केद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए।
विज्ञापन
अनिल अंबानी। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलायंस एडीए समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी विदेशी मुद्रा कानून के कथित उल्लंघन से जुड़ी जांच के सिलसिले में सोमवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। ईडी से जुड़े सूत्रों के अनुसार फेमा जांच के तहत अनिल अंपनी मुंबई में केद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने बताया कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में बयान दर्ज कराने के लिए अंबानी (64) बलार्ड एस्टेट इलाके में संघीय एजेंसी के कार्यालय में पेश हुए। जिस मामले में अंबानी को तलब किया गया था, उसके बारे में विस्तृत जानकारी तत्काल नहीं मिल पाई है। अनिल अंबानी यस बैंक के प्रमोटर राणा कपूर और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इससे पहले 2020 में ईडी के सामने पेश हुए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें