# बीते कुछ दिनों में अदाणी समूह के शेयरों में दिखी है उठा-पटक
अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से 24 जनवरी को आई एक रिपोर्ट के के बाद अदाणी समूह के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव का दिखा है। बाजार में समूह के शेयरों में कमजोरी के बाद ग्रुप के मुखिया गौतम अदाणी की संपत्ति में अचानक और नाटकीय गिरावट दर्ज की गई है।
टैंगेन ने कहा था कि तेल कोष ने संभावित भ्रष्टाचार, पर्यावरणीय क्षति और मानवाधिकारों के हनन जैसे जोखिमों को देखते हुए अदाणी समूह की कंपनियों में हिस्सेदारी कम की गई है। उन्होने कहा "यह एक जटिल स्थिति है। हमारे पास एक अलग विभाग है जो जोखिम-आधारित विनिवेश से जुड़ा काम देखता है। हम बहुत पहले से सजग थे।"
औसतन किसी शेयर में 1.3 फीसदी शेयर रखने वाले इस ऑयल फंड के पास 2022 के अंत तक अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन में 0.3 फीसदी, अदाणी टोटल गैस में 0.17 फीसदी और अदाणी ग्रीन एनर्जी में 0.14 फीसदी हिस्सेदारी थी।
# वित्तीय सूचकांक प्रदाता एमएससीआई ने कहा- निवेशकों के बीच पर्याप्त अनिश्चतता है
वहीं दूसरी ओर, वित्तीय सूचकांक प्रदाता एमएससीआई ने गुरुवार को कहा कि अदाणी समूह की कुछ प्रतिभूतियों को अब फ्री फ्लोट के रूप में नामित नहीं किया जाना चाहिए। एमएससीआई ने कहा है कि बाजार प्रतिभागियों ने अपने कुछ सूचकांकों के लिए भारतीय समूह की कंपनियों की पात्रता पर चिंता व्यक्त की है।
एमएससीआई के अनुसार निवेशकों के बीच समूह की विशेषताओं के मसले पर पर्याप्त अनिश्चितता है। ऐसे में समूह के कुछ शेयरों को अब फ्री फ्लोट के रूप में नामित नहीं किया जाना चाहिए। एमएससीआई ने ऐसी धारणा के बाद अदाणी समूह की प्रतिभूतियों की फ्री फ्लोट समीक्षा शुरू कर दी है।
एमएससीआई ग्लोबल इन्वेस्टेबल मार्केट इंडेक्स से जुड़ी अदाणी प्रतिभूतियों के लिए बदलाव की घोषणा नियमित समीक्षा के हिस्से के रूप में करेगी। एमएससीआई किसी शेयर के बाजार में मुक्त फ्लोट को बकाया शेयरों के अनुपात के रूप में परिभाषित करता है। इन शेयरों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निवेशकों के खरीदने के लिए उपलब्ध माना जाता है।
# MSCI के बयान पर हिंडनबर्ग के मुखिया नाथन एंडरसन ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया
एमएससीआई के बयान के जवाब में हिंडनबर्ग के संस्थापक नाथन एंडरसन ने ट्विटर पर लिखा, ''हम इस घटनाक्रम को अपने निष्कर्षों की पुष्टि के तौर पर देखते हैं।" अदाणी की कुछ कंपनियों के शेयरों में इस सप्ताह तेजी आई थी लेकिन एमएससीआई की घोषणा के बाद गुरुवार को अदाणी समूह के शेयरों में फिर गिरावट दिखी। गुरुवार (9 फरवरी) को अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर शुरुआती कारोबार में 20 फीसदी तक कमजोर हुए।
गुरुवार को बाजार बंद होते समय अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 11.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1922 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे। अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी टोटल गैस और अदाणी पावर के शेयर 5-5 प्रतिशत तक टूटे। वहीं, अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन में करीब 2.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।