ऐसा कई बार हुआ है कि 25 साल के युवाओं से लेकर 50 साल तक के अधेड़ लोगों की मौत अचानक हो जाती है। वे दो दिन पहले तक स्वस्थ रहतेे हैं लेकिन अचानक एक दुखी कर देने वाली खबर आ जाती है।
वसीयत में सभी का नाम दें
ऐसी परेशानियों से बचने के लिए अपनी वसीयत में सभी कानूनी उत्तराधिकारियों का नाम दें। यह भी बताएं कि आप उन्हें क्या देना चाहते हैं या नहीं। आप अपने जीवनसाथी और माता-पिता से लेकर दूर के रिश्तेदार और दोस्त तक किसी को भी नॉमिनी नियुक्त कर सकते हैं। आप किसी नाबालिग को उसके अभिभावक के बारे में जानकारी देने के बाद नॉमिनी भी नियुक्त कर सकते हैं।
निवेश में एक से अधिक नॉमिनी भी रखने का मिलता है विकल्प
अधिकांश बचत और निवेश साधन आपको एक से अधिक नॉमिनी रखने की अनुमति देते हैं। यदि आप वारिसों के लिए हिस्सेदारी का उल्लेख करने में विफल रहते हैं, तो ऐसी स्थिति में दावा निपटान उन सभी के बीच समान रूप से किया जाएगा।
उत्तराधिकारियों को सौंपनी होती है संपत्ति
आप चाहते हैं कि नॉमिनी को भी आपकी संपत्ति का हिस्सा मिले, तो इसे अपनी वसीयत में लिखना होगा क्योंकि नॉमिनी संपत्ति का हकदार नहीं होता है। एफडी रखने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो बैंक मृत्यु का प्रमाण देने के बाद नॉमिनी को आय सौंप देगा। नॉमिनी रकम को वारिसों को ट्रांसफर कर देगा। -अर्चना पांडे, निवेश सलाहकार