फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Gadkari: खिलौनों की दुकान में टहलते नजर आए केंद्रीय मंत्री, जानें किस काम से पहुंचे थे?

Fri, 28 Oct 2022 06:17 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nitin Gadkari: शुक्रवार को नितिन गडकरी खिलौने की दुकान हैमलेज स्टोर पर अपने नाती के लिए खरीदारी करते दिखे। इस दौरान उन्होंने स्टोर के भीतर टहलते हुए लंबा समय बिताया और तरह-तरह के खिलौनों का जायजा लिया।
विज्ञापन
खिलौने की दुकान में खरीदारी करते गडकरी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को खरीदारी करते दिखे। इस दौरान उन्हें एक खिलौने की दुकान पर काफी समय गुजारते हुए देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वे वहां अपने नाती के लिए सरप्राइज गिफ्ट लेने पहुंचे थे।

बता दें कि शुक्रवार को नितिन गडकरी खिलौने की दुकान हैमलेज स्टोर पर अपने नाती के लिए खरीदारी करते दिखे। इस दौरान उन्होंने स्टोर के भीतर टहलते हुए लंबा समय बिताया और तरह-तरह के खिलौनों का जायजा लिया। स्टोर की मैनेजर उन्हें इस दौरान खिलौनों की खासियत बतातीं नजर आईं।   

बता दें कि हैमलेज एक ब्रिटिश टॉय ब्रांड है, जिसे भारत में मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस कंपनी चलाती है। हैमलेज अभी 15 से ज्यादा देशों में अपनी उपस्थिति रखती है और यह भारत में टॉय स्टोर्स की सबसे बड़ी चेन है। 

बता दें कि इससे नितिन गडकरी शुक्रवार को बाॅम्बे स्टॉक एक्सचेंज में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के InvIT NCD के लिस्टिंग कार्यक्रम में शिरकत की थी। बता  दें कि गडकरी ने ट्विटर पर बताया है कि उन्होंने रिटेल निवेशकों के लिए 25 फीसदी NCD आरक्षित किए हैं। इसके तहत 8.05 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें