फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था: नीति आयोग ने कहा- विकास दर में भारत दहाई अंक की ओर अग्रसर, निवेश में भी बेहतरी की उम्मीद

Mon, 12 Jul 2021 04:53 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

कोरोना काल में देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है, वहीं दूसरी लहर के कारण अर्थव्यवस्था अपेक्षाकृत काफी धीमी गति से उबर रही है
विज्ञापन
नीति आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीति आयोग ने कहा है कि मौजूदा वित्तवर्ष में भारत की विकास दर दहाई अंक में पहुंचेगा। साथ ही निवेश का माहौल भी बेहतर दिखाई दे रहा है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा, देश कोरोना काल में कहीं बेहतर तरीके से तैयार हुआ है। राज्यों ने भी पिछली दो लहरों से सबक लिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि कोरोना से पहले की स्थिति में पहुंच जाएंगे और जैसे ही हम मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में प्रेवश करेंगे, आर्थिक गतिविधियां और मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि हमें इसके कई संकेतक दिखाई दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है, वहीं दूसरी लहर के कारण अर्थव्यवस्था अपेक्षाकृत काफी धीमी गति से उबर रही है। इन सबके बावजूद राजीव कुमार ने विश्वास जताया कि अर्थव्यवस्था की सेहत बेहद मजबूती से सुधरेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो रेटिंग एजेंसियां विकास दर संशोधित कर नीचे गिरने की बात कर रही थीं, उन्हें जीडीपी के लिए अपना अनुमान फिर से संशोधित कर उठान की ओर करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि 31 मार्च, 2021 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में 7.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें