फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dashavatar: नीता अंबानी ने पेश किया 'दशावतार', भगवान विष्णु के 10 अवतारों की खासियत और इसके पीछे की कहानी बताई

Thu, 18 Jul 2024 12:29 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

'दशावतार' पवित्र शहर काशी से प्रेरित हिंदू परंपरा की एक मनोरम खोज है। नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में तैयार किए गए इस वीडियो में बनारस की सड़कों के किनारे के दृश्यों और ध्वनियों को एक मनमोहक तरीके से प्रदर्शित किया गया है। 
विज्ञापन
नीता अंबानी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह के लिए तैयार किए गए 'दशावतार' को रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने गर्व से प्रस्तुत किया। यह शानदार ऑडियो-विजुअल भगवान विष्णु के दस अवतारों को प्रदर्शित करने वाला अनुभव है। अंबानी परिवार का अत्यधिक आध्यात्मिक होना हाल ही में हुई अनंत-राधिका की शादी में साफ-तौर पर देखा गया था। 

विज्ञापन


'दशावतार' पवित्र शहर काशी से प्रेरित हिंदू परंपरा की एक मनोरम खोज है। नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में तैयार किए गए इस वीडियो में बनारस की सड़कों के किनारे के दृश्यों और ध्वनियों को एक मनमोहक तरीके से प्रदर्शित किया गया है। अब एनएमएसीसी ने इस सांस्कृतिक उत्सव को सार्वजनिक देखने के लिए खोलकर इस प्रतिबद्धता को और आगे बढ़ाया है। इसके शो ग्राउंड लेवल, एनएमएसीसी पर अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध होंगे। इसे देखने के लिए एनएमएसीसी डॉट कॉम और बुकमाईशो डॉट कॉम पर टिकट बुक कर सकते हैं।
हिंदू परंपरा की यह मनोरम खोज हिंदू संस्कृति की समृद्धि का खूबसूरत प्रतीक है और समावेशिता की इस भावना का विस्तार करती है। सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने वाले इस ऑडियो-विजुअल की प्रस्तुति के बाद लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। कुछ लोगों का कहना है कि यदि एशिया के सबसे अमीर आदमी की पत्नी और इतने ऊंचे पद रहकर नीता अंबानी सनातन संस्कृति को बढ़ावा दे रही हैं तो यह सबसे अच्छी बात है। सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इससे सभी को सीख लेने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें