रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और अध्यक्ष नीता अंबानी को कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (KISS) के मेंबर में KISS ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उन्हें उनके सामाजिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण बदलाव, महिला सशक्तिकरण और खेल को बढ़ावा देने के योगदान के लिए दिया गया।
गौरतलब है कि 2008 में शुरू किया गया यह पुरस्कार विश्वभर के उन व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करता है, जो मानवता के क्षेत्र में योगदान देते हैं। पुरस्कार में सिटेशन स्क्रॉल और गोल्ड-प्लेटेड ट्रॉफी शामिल है। ट्रॉफी मानवता के स्वर्णिम हृदय का प्रतीक है और यह दर्शाती है कि समर्पित प्रयास कैसे वंचितों के जीवन को बदल सकते हैं।
KIIT यूनिवर्सिटी ने नीता अंबानी को मानद डॉक्टरेट (D.Litt. Honoris Causa) से भी सम्मानित किया। यह उनके सामाजिक और परिवर्तनकारी कार्यों के लिए दिया गया। समारोह में KIIT के उपकुलपति सरबजीत सिंह और संस्थापक अच्युत सामंत उपस्थित थे।