फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitharaman on Budget Eve: बजट की पूर्व संध्या पर टीम के साथ दिखीं निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री भी मौजूद

Sat, 31 Jan 2026 07:35 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।

सार

Sitharaman on Budget Eve: बजट की पूर्व संध्या पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पूरी टीम के साथ दिखीं। तस्वीर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी दिखे। सरकार की तरफ से जारी तस्वीर में वित्त मंत्रालय के अफसर और बजट प्रक्रिया में शामिल कर्मचारी भी देखे गए।
विज्ञापन
बजट की पूर्व संध्या पर वित्त मंत्रालय की टीम के साथ निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई / अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को लगातार नौवां बजट पेश कर देश के संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज करेंगी। इससे पहले उन्होंने वित्त मंत्रालय की पूरी टीम के साथ फोटो क्लिक कराई। तस्वीर में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


लगातार नौ बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री
सीतारमण लगातार नौ बार बजट पेश करने वाली देश की पहले वित्त मंत्री बन जाएंगी। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई 10 बार और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम नौ बार बजट पेश कर चुके हैं, लेकिन दोनों ने ही अलग-अलग कार्यकालों में ऐसा किया है। इनसे कम प्रणब मुखर्जी ने आठ बार बजट पेश किया था।

देश का पहला बजट नवंबर 1947 में पेश किया गया

आजादी के ठीक बाद भारत के सामने पहाड़ जैसी आर्थिक चुनौतियां थीं। देश का पहला बजट नवंबर 1947 में पेश किया गया था। यह वह ऐतिहासिक क्षण था जिसने स्वतंत्र भारत की वित्तीय नीतियों की आधारशिला रखी। तब से लेकर 2026 तक की इस लंबी यात्रा में कई वित्त मंत्रियों ने अपनी नीतियों से भारत को एक वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाने में अहम योगदान दिया है। आइए एक-एक करके उनके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


आम बजट से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें