फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58th ADB Annual Meeting: वित्त मंत्री सीतारमण की एडीबी प्रमुख मसातो कांडा के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Mon, 05 May 2025 05:28 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

58th ADB Annual Meeting: इटली के मिलान में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एडीबी प्रमुख मसातो कांडा से मुलाकात की और भारत को नवाचारपूर्ण वित्तीय मॉडलों के लिए उपयुक्त बताया और निजी क्षेत्र के नेतृत्व वाले आर्थिक विकास पर जोर दिया। उन्होंने भारत में व्यापारिक माहौल सुधारने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। 
विज्ञापन
एडीबी प्रमुख मसातो कांडा के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : एक्स/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार इटली के मिलान में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष मासातो कांडा से मुलाकात की। यह मुलाकात एडीबी की 58वीं वार्षिक बैठक के दौरान हुई। वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

एडीबी प्रमुख मसातो कांडा के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : एक्स/एएनआई
वित्त मंत्रालय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'वित्त मंत्री सीतारमण ने इस बात को दोहराया कि भारत निजी क्षेत्र के नेतृत्व वाले आर्थिक विकास पर फोकस कर रहा है और अधिक से अधिक व्यापार करने में आसानी के लिए लगातार दिवालिया कानून (आईबीसी), कॉर्पोरेट कर की दर में कमी और जीएसटी क्रियान्वयन, उत्पादन से जुड़े प्रोत्ससाहन (पीएलआई), राष्ट्रीय ढांचागत पाइपलाइन (एनआईपी), गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान और स्टार्ट अप इंडिया जैसी पहलों के जरिए अनुकूल नीति और पारिस्थितिकी तंत्र बना रहा है।' 
विज्ञापन

सीतारमण ने इस बात पर जोर देकर कहा कि भारत एडीबी के लिए नए और नवाचारपूर्ण वित्तीय  उत्पादों व मॉडल को अपनाने का एक बेहतर अवसर प्रदान करता है। (एडीबी प्रमुख) कांडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के विजन के तहत भारत की विकास प्राथमिकताओं को लेकर एडीबी के पूर्ण समर्थन की बात कही। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें