फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मला सीतारमण: वित्त मंत्री ने युवाओं के साथ की बजट पूर्व बैठक, जानिए मंत्रालय ने क्या बताया

Thu, 26 Nov 2026 07:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को युवाओं के साथ बजट पूर्व विमर्श किया। बजट से पहले पहली बार वित्त मंत्री ने युवाओं से बातचीत की है।
  • यह बैठक वित्तीय वर्ष 2027-28 के बजट की तैयारियों के बीच की गई है।
विज्ञापन
बजट 2027 से पहले की बैठक। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को युवाओं के साथ बजट पूर्व विमर्श किया। बजट से पहले पहली बार वित्त मंत्री ने युवाओं से बातचीत की है। यह बैठक वित्तीय वर्ष 2027-28 के बजट की तैयारियों के बीच की गई है। देश का बजट आमतौर पर फरवरी महीने की एक तारीख को पेश किया जाता है। 

वित्त मंत्रालय की ओर से क्या जानकारी साझा की गई?

बैठक के बाद वित्त मंत्रालय ने एक्स पर बताया, "केंद्रीय वित्त व कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री  निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के लिए युवा समिति के साथ 13वीं और अंतिम पूर्व-बजट परामर्श बैठक की अध्यक्षता की।" इस बैठक के दौरान वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग, शिक्षा मंत्रालय और युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय के सचिव भी मौजूद रहे। 

देश में युवाओं की आबादी कितनी?

मौजूदा समय में देश में 35 वर्ष से कम लोगों की आबादी करीब 65 फीसदी है। पिछले 12 वर्षों में सरकार ने युवाओं को ध्यान में रखकर शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, खेल और जनभागीदारी से जुड़े एक कई वर्ष नीतिगत निर्णय लिए हैं। माना जा रहा है कि अगले वित्त वर्ष के लिए बजट में सरकार का फोकस देश की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए देश में हो रहे सुधारों को जारी रखने और उसे नए स्तर पर लाने पर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें