फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से परेशान होकर कारोबारी ने की शिकायत, तो निर्मला सीतारमण ने उठाया ये कदम

Fri, 14 Feb 2020 11:34 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार लगातार कारोबारियों की मदद के लिए उनकी सहायता करती रहती है।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे कारोबारियों के लिए नई योजनाएं बनाने के अतिरिक्त सरकार कारोबार सुगमता बढ़ाने के लिए भी प्रयास करती है। इसका पता चलता है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एक ट्वीट से, जब उन्होंने एक कारोबारी द्वारा मदद मांगने पर उनकी सहायता के लिए भरोसा दिया। 

वित्त मंत्री मांगी माफी

दरअसल, एक छोटे कारोबारी संजय पटेल ने बैंक से परेशान होकर निर्मला सीतारमण को टैग करते हुए ट्विटर पर उनसे मदद मांगी। उनके ट्वीट के बाद वित्त मंत्री ने कारोबारी को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी और उन्हें तुरंत मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन

 

कारोबारी संजय पटेल ने किया था ट्वीट

छोटे कारोबारी संजय पटेल ने 13 फरवरी को वित्त मंत्री को अपने ट्वीट में टैग किया और बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया उनके घर के कागजात नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि वह चार महीने पहले ही लोन का पेमेंट कर चुके हैं। आगे उन्होंने लिखा कि, 'अपने कारोबार को मुश्किल हालात से उबारने को उन्होंने अपनी पर्सनल प्रॉपर्टी तक बेच दी। हमारी मदद कीजिए। हमारी फैक्ट्री की काफी वैल्यू है।' 

इसके बाद वित्त मंत्री ने जवाब दिया कि, 'जानकर दुख हुआ और वित्त मंत्रालय इस बारे में आपसे बात करेगा।'

कारोबार सुगमता रैंकिंग में 63वें स्थान पर भारत

सरकार देश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस यानी कारोबार सुगमता के लिए लगातार कदम उठाती आई है। बता दें कि विश्व बैंक की कारोबार सुगमता रैंकिंग 2020 में भारत ने कारोबार सुगमता के मामले में 14 पायदान की छलांग लगाई थी। इस सूची में भारत का 63वें स्थान है। वहीं सऊदी अरब 62वें और यूक्रेन 64वें पायदान पर है। इस सूची में किसी भी देश को चार प्रमुख क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए रैंक दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें