फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikhil Kamath: निखिल कामथ और एलन मस्क एक साथ; WTF का टीजर हुआ शेयर, फैंस बोले- ये असली है या AI

Sat, 29 Nov 2025 01:22 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ ने अपने WTF पॉडकास्ट का टीजर शेयर किया है, जिसमें वे एलन मस्क के साथ नजर आ रहे हैं। मस्क और कामथ की इस अनोखी मुलाकात ने इस पॉडकास्ट एपिसोड को लेकर उम्मीदें और ज्यादा बढ़ा दी हैं, और दर्शक बेसब्री से इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
निखिल कामत और एलन मस्क - फोटो : X (@nikhilkamathcio)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि दुनिया के सबसे चर्चित उद्यमियों में से एक एलन मस्क उनके 'WTF' पॉडकास्ट के अगले एपिसोड में दिखाई देंगे। इस घोषणा के तुरंत बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चाओं और उत्साह की बाढ़ आ गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SBI Report: FY26 में 7.6% जीडीपी वृद्धि का अनुमान, एमएसएमई क्रेडिट छह लाख करोड़ छूने को तैयार

39 सेकेंड्स का टीजर किया शेयर 

कामथ ने सोशल मीडिया पर इस एपिसोड को लेकर ब्लैक-एंड-व्हाइट टीजर भी साझा किया है, जिसमें पहली बार दोनों को एक साथ देखा गया है। 39 सेकेंड्स के इस क्लिप में निखिल और मस्क एक फैक्ट्री जैसे सेट-अप में दिखाई देते हैं, जहां दोनों आराम से बैठकर कॉफी पीते नजर आते हैं। वीडियो के अंत में दोनों की हंसी ने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। 
 

कामथ ने साझा किए गए टीजर वीडियो के साथ एक मजदार कैप्शन भी लिखा- 'Caption this', जिसमें एलन मस्क को टैग किया गया है।  इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक पोस्ट को 4.5 मिलियन व्यूज, 37,000 लाइक्स और 3,500 से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं।

AI या असली? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो की सिनेमैटिक क्वालिटी देखकर कई यूजर्स हैरान रह गए और कुछ को इसकी वास्तविकता पर शक भी होने लगा। कई लोगों ने अनुमान लगाया कि फुटेज शायद एआई से जेनरेटेड हो सकता है। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में सवाल उठाया कि 'इस वीडियो में एआई वाली फील क्यों आ रही है?'

फैंस के कमेंट्स ने बढ़ाई हलचल

कमेंट सेक्शन में दिलचस्प और मजेदार रिएक्शन की भरमार रही। एक और यूजर ने मजाक में लिखा कि 'भाई ने एलन मस्क को बिल्कुल देसी अंदाज में चाय पिलवा दी!' एक अन्य यूजर ने इसे शादी के मीम से जोड़ते हुए लिखा कि 'जब अरेंज मैरिज मीटिंग में लड़की पूछे-आप कैसे हो?'

विज्ञापन


वहीं, उद्योग जगत को समझने वाले यूजर्स ने इसे दो दिग्गजों की मुलाकात बताया कि 'दो लोग जो टेक और फाइनेंस की पूरी इंडस्ट्री बदल चुके हैं, साथ बैठे हैं… मस्क की कंपनियां 800 अरब डॉलर से ज्यादा मार्केट कैप चलाती हैं और कामत भारत की सबसे बड़ी रिटेल ब्रोकरेज चलाते हैं। ऐसे में इस बातचीत पर सबका ध्यान होना लाजिमी है।'

वीडियो के बाद दर्शक अंदाजा लगाने लगे हैं कि बातचीत में किन-किन विषयों पर चर्चा होगी जैसे  टेक्नोलॉजी, स्पेस एक्सप्लोरेशन, बिजनेस इनसाइट्स और शायद कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी।

पहले भी बड़े नामों की मेजबानी कर चुका है ‘WTF’ पॉडकास्ट

निखिल कामथ का ‘WTF’ पॉडकास्ट आज दुनिया के हाई-प्रोफाइल मेहमानों का पसंदीदा मंच बन चुका है। इसके पूर्व मेहमानों में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, बायोटेक की अग्रणी किरण मजूमदार-शॉ, बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर, इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी, उद्योगपति कुमार बिड़ला, पेरप्लेक्सिटी एआई के अरविंद श्रीनिवास और वेंचर कैपिटलिस्ट विनोद खोसला शामिल हैं।

सबसे बड़ा एपिसोड वह रहा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कामथ से बातचीत की। उस एपिसोड में पीएम मोदी ने अपने बचपन, दुनिया को देखने के नजरिये और भारत की टेक ताकत पर विस्तार से बात की थी।

फैंस कर रहे पूरे एपिसोड का बेसब्री से इंतजार

एलन मस्क के जुड़ने के साथ ‘WTF’ पॉडकास्ट एक नए स्तर पर पहुंचने के लिए तैयार दिखाई दे रहा है। फैंस अब पूरे एपिसोड के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें