फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क में हर साल पैदा होता है 32 लाख टन से अधिक कचरा, जानिए कितना आता है खर्च

Fri, 02 Apr 2021 03:15 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में हर साल पैदा होता है 32 लाख टन से अधिक कचरा - फोटो : pixabay
विज्ञापन

भले ही न्यूयॉर्क अमेरिका के किसी भी अन्य शहर की तुलना में सबसे अधिक कचरा पैदा करता है, लेकिन यह कचरे वास्तव में शहर में प्रोसेस नहीं कया जाता है। इससे हर साल करदाताओं के 4290 लाख डॉलर खर्च होते हैं क्योंकि कचरे को समुद्री रास्ते से पूर्वी तट के विभिन्न राज्यों में भेजा जाता है।

विज्ञापन


हर साल पैदा होता है 32 लाख टन से अधिक कचरा
न्यूयॉर्क में हर साल 32 लाख टन से अधिक कचरा पैदा होता है। लेकिन उनके पास इसे स्टोर करने के लिए कोई भी जगह नहीं है। इसलिए शहर में हजारों सफाई कर्मचारियों और शिपिंग कंटेनरों की मदद से कचरा प्रति दिन ओहियो, पेंसिल्वेनिया और दक्षिण कैरोलिना जैसे राज्यों में भेजा जाता है।

30 फीसदी कचरे से होता है ऊर्जा का उत्पादन
इसमें से 30 फीसदी कचरे को जलाकर उसे ऊर्जा में बदला जाता है और सालाना 20 लाख टन से अधिक कचरा देश भर में लैंडफिल में समाप्त हो जाता है। स्वच्छता विभाग और कई पर्यावरण के विशेषज्ञ लोगों से कचरा कम करने को की अपील कर रहे हैं क्योंकि देश भर के राज्यों में कचरे में भारी वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


प्रतिबंधों के कारण भी बढ़ा कूड़ा 
विशेषज्ञों का कहना है कि साल 2020 में लगे प्रतिबंधों के कारण भी कूड़ा बढ़ा है। इस संदर्भ में सॉलिड वेस्ट एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (SWANA) के कार्यकारी निदेशक और सीईओ का कहना है कि अगर आप चारों ओर देखें, तो हर जगह कचरा है। लॉकडाउन से पहले जो जगह थोड़ी साफ थीं, अब वे भी कूड़े से भर गई हैं।

पोर्टलैंड, ओरेगन ने 2020 में 3,000 टन कचरा एकत्र करके एक रिकॉर्ड बनाया था, जो कि 2019 की तुलना में 50 फीसदी अधिक है। वहीं पेंसिल्वेनिया में अवैध डंपिंग की रिपोर्ट 2020 में 2019 के मुकाबले 213 फीसदी अधिक थी। 'केकीप अमेरिका बियूटिफुल' द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राजमार्गों के किनारे और जलमार्गों में 2020 में कूड़े के 50 अरब टुकड़े थे। इसमें सार्वजनिक पार्कों में पाया जाने वाला कचरा शामिल नहीं है। SWANA के अनुसार, 2020 में आवासीय कचरा पांच से आठ फीसदी बढ़ा, क्योंकि ज्यादातर लोग घर पर रह रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें