फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Britain: वर्ष 2024 में चलन में आएंगे किंग चार्ल्स की तस्वीर छपे नोट, बैंक ऑफ इंग्लैंड ने जारी किया ‘डिजाइन’

Tue, 20 Dec 2022 06:33 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
किंग चार्ल्स की तस्वीर वाले नोट। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कुछ महीनों पहले महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत के बाद इंग्लैंड के राजा बने किंग चार्ल्स की तस्वीर वाले नोट वर्ष 2024 के मध्य तक प्रचलन में आ जाएंगे। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने मंगलवार को इन नोटों के डिजाइन जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक की ओर कहा गया है कि हमारे चार पॉलीमर बैंकनोटों जिसमें 5,10, 20 और 50 पाउंड के नोट शामिल हैं उनके मौजूदा डिजाइन पर ही किंग चार्ल्स III की तस्वीर नजर आएगी इनके मौजूदा डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। बैंक ऑफ इंग्लैंड की ओर से ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया कि वर्तमान देश के वर्तमान महाराज की तस्वीर बैंक नोटों पर सामने की तरफ दिखाई देगी। इसके अलावा सी-थ्रू सिक्योरिटी विंडो में भी उनकी एक छोटी तस्वीर जाएगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें